सर्दियों में घूमने वाली जगह

      दिसंबर की छुट्टी शुरू होने वाली है, हर कोई कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बना लिए होंगे। कुछ लोग को बर्फ लुभाएंगे तो कुछ को गर्म मौसम... अभी अभी नये जोड़े शादी वाले भी प्लान शुरू किए होंगे कि नया जीवन, नया साल में कुछ यादगार पल जिया जाए कि उम्र भर याद रहे। इस बार छुट्टी 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगी और 2 जनवरी तक पुरा इंजाय करना है तो पोस्ट आपके काम की हो सकती है।


       कुछ लोगों की छुट्टी अभी फाइनल लास्ट मोमेंट पर होगी, बहुतों ने तो प्लान बना भी लिया होगा और पैंकिग भी शुरू कर दिए होंगे, लेकिन जो अभी प्लान बना ही रहे उनके लिए टिकट की मारा मारी हो सकती। आपको टिकट ना हो पाए या कोई Tour Plan बनबाना है तो कमेंट करें। हम जहां तक हो सके आसान प्लान देने की कोशिश करेंगे। आप बस यात्रा इंजाय करेंगे। आइए विस्तार से जानेंगे कि सर्दियों में कहां जाना चाहिए.....


      सर्दियों में घूमने वाली जगह.....

    सबसे पहले कुछ ठंड और बर्फ वाली जगह के बारे में बात करते फिर गर्म वाली जगह और फिर मंदिर के बारे में। नये साल में बहुत लोग भगवान दर्शन से शुरू करते हैं तो उनके लिए भी बहुत ऑप्शन है जो एक साथ बहुत जगह इन 7 दिनों में घूम सकते हैं। मैं भी साल के लास्ट दिनों में जाती हुं इसलिए कुछ अपने अनुभव शेयर करते जा रही....


     * गुलमर्ग - सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह कश्मीर के अलावा कोई नहीं हो सकता है। धरती पर का स्वर्ग ऐसे नहीं कहा जाता है उसको, गुलमर्ग - जो बर्फ की चादर से ढका हुआ, -4° का तापमान है, सुई चुभाने वाली सर्द हवा और फूलों से सजी वादी.... जिसे देख आपके मुंह से यही निकलेगा स्वर्ग कहीं है तो यहीं है..... यहां जाना हर भारतीय का सपना होता है मैं भी गई थी लेकिन ऑफ सीजन में तो वो मज़ा ना आया। यह बारामूला जिले में स्थित है जहां कश्मीर की कली जैसी कितने फिल्मों की सूटिंग भी हुई है। यहां स्केटिंग, गोंडाला, रोप वे, गोल्फ कोर्स, स्ट्राबेरी घाटी, अलपाथर झील, फिरोजपुर नाला और निगलें नल्ला, खिलनमर्ग, चर्च, महारानी मंदिर आदि हैं...

     गोंडाला दुनिया की सबसे ऊंची केवल कार परियोजना है, जिसमें एक बार में 6 लोग को ले जाया जाता है। गूलमर्ग बायोस्फीयर वन्यजीव अभयारण्य जहां जड़ी बूटी, कस्तुरी मृग, काला भूरा भालू आदि जीव पाए जाते हैं।


     * शिमला - कुल्लू - मनाली - हिमाचल प्रदेश- बर्फ़ देखने का दुसरा सबसे अच्छा जगह है हिमाचल प्रदेश, जिसे " Velly of Gods" भी कहा जाता है। वैसे हनीमून डेस्टिनेशन के लिए फेमस है लेकिन फैमिली के साथ भी अच्छा लगता, बच्चे बर्फ खूब इंजॉय करते हैं। हिमाचल प्रदेश में घूमने की बहुत जगह है जैसे शिमला, राफ्टिंग , पैराग्लाइडिंग, मनाली, कुल्लू, धर्मशाला, स्पीति घाटी, बीर बिलिंग घाटी, कसौली, मंडी, मैक्डोनल्ड गंज, कांगड़ा आदि बहुत ही सुन्दर जगह है। 

      यहां रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी, पार्वती घाटी, मणिकर्ण साहिब, दलाई लामा मंदिर आदि बहुत जगह है। यहां नदी भी है, बर्फ भी है, हरे भरे प्रकृति से भरे जंगल, पैराग्लाइडिंग के लिए खुबसूरत मैदान और धार्मिक यात्रा के लिए बहुत मंदिर हैं।

   

     लद्दाख - सर्दियों में लद्दाख घूमना बढ़िया है जो बर्फ पसंद करते हैं।‌ यहां प्राकृतिक सौंदर्य, बौद्ध धर्म की संस्कृति, बर्फ से ढकी पहाड़, झील ये सब देखने का एक अलग ही आनंद है। लद्दाख पुरे साल जाने के लिए सही रहता है। यहां लेह, पेगोंग झील, नुब्रा वेली, कारगिल, फूगताल मठ, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, खारदुंगला दर्रा सियाचिन, जांस्कर घाटी आदि जगह है।


    गंगटोक , सिक्किम- ठंड में गंगटोक घूमना भी बहुत आनंददायक होता है। यहां बर्फबारी भले ना होती है लेकिन यहां का तापमान 4° तक चला जाता है। यहां घूमने के लिए कंचनजंगा की पहाड़ी, नाथूला पास, ताशी व्यू प्वाइंट, हनुमान टोक, हिमालयन जुलाॅजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक, त्सूक ल खंग मोनेस्ट्री, सेवेन सिस्टर्स वाटरफॉल, दो द्रुल चोर्टेन और भी बहुत जगह है। यहां के घूमावदार सड़क पहाड़ों को और खुबसूरत बनाते हैं। 


     दार्जिलिंग, आसाम - ठंड में दार्जिलिंग घूमना भी पसंद आता है। यहां का तापमान 3°-10° रहता है। यहां प्राकृतिक दृश्य, चाय का बागान, पहाड़ी रास्तों पर घूमने का एक अलग ही अनुभव होता है। दार्जिलिंग में आप टाइगर हिल, बतासिया लूप, रोप वे, चाय बागान, जुलाॅजिकल पार्क, मोनेस्ट्री, बौद्ध मंदिर, आदि हैं। 


   ठंड के मौसम में आपको अगर बर्फ, पहाड़ पसंद है इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां लगभग बर्फ मिल ही जाता है लेकिन आप गर्म जगह पर जाना चाहते हैं जैसे गोवा, रन ऑफ कच्छ, साउथ इंडिया आदि तो अगले पोस्ट में जानेंगे। ये पोस्ट कैसा लगा जरूर बताइयेगा.... हैप्पी जर्नी आप लोग छुट्टी और नया साल इंजाय करें....जय महादेव 

     

    

Post a Comment

0 Comments