Father's Day wishes in hindi

      " एक पिता जो आसमान की ऊंचाई दी और धरती के जैसे धीरज दिया है, हर दूख अपने सह कर हमें खुशियों में रखा उस पिता के लिए कोई एक दिन खास तो नहीं होता उस पिता का हमें रोज सम्मान करना चाहिए।" फादर्स डे हम बस इसलिए मनाते हैं कि वो तो हमारे लिए रोज कुछ ना कुछ करते हैं क्योंकि ना एक दिन आप उनके लिए कुछ करें। 

     हम लोग मां का प्यार, कुर्बानी बहुत कहते सुनते हैं। मां को ये एहसास भी दिलाते कि आप ने हमारे लिए बहुत किया लेकिन पिता के सामने शायद बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते या लगता है कि पिता के सामने क्या कहें।‌ बस शायद इसीलिए ये दिन बनाया गया कि आप भी पिता को स्पेशल फील कराओ। वैसे फादर्स डे की शुरुआत तो 1909 से ही हुई लेकिन हमारे सोशल मीडिया का भला हो आजकल ‌ये बहुत अच्छा जरिया है पिता के लिए कार्ड या स्पेशल करने के लिए। जो बात आप बोल नहीं सकते आप मैसेज कर‌ जरूर बताएं।

    अब ये ना करें कि आज बस सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाने के लिए उनके साथ केक काट, खाना खा लिये हो गया। हर दिन उनके लिए होना चाहिए। सब दिन आप उनके सामने बच्चे बने रहिए लेकिन फादर्स डे के दिन उनको बच्चा बनने दिजीए। उनकी हर बात सुनिए, अपने हाथों से खिलाएं, आपकी पसंद की चीजों के लिए बहुत बार अपनी खुशी छोड़ी है आज उनकी पसंद की चीज उन्हें दिलाएं। आज के दिन फादर्स डे ऐसे मनाएं उनके चेहरे पर वही मुस्कान लाएं.....

     फादर्स डे कब है....

      फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 21 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे क्यों‌ मनाया जाता है ये भी जानें..फादर्स डे को लेकर बहुत सी ‌कहानी प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार अमेरिका की एक लेडी सोनोरी स्मार्ट डोडो थी। उनके पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट थे ।.....

        सोनोरो की मां का देहांत उनके जन्म के तुरंत बाद हो गया था। उनके पिता ने ही उनका लालन-पालन मां और पिता दोनों बन कर किया। एक बार सोनोरो 1909 में एक चर्च में मदर्स डे पर माता की महानता का उपदेश सुन रहे थे उनको लगा कि माता के लिए स्पेशल डे है तो पिता के लिए क्यों नहीं। बस अपने पिता के जन्मदिन पर 5 जून को वो फादर्स डे मनाने लगी। बाद में फिर पुरी दुनिया में अलग अलग तारिख पर जून के तीसरे रविवार को यह दिन फिक्स कर मनाया जाने लगा।

     एक और कहानी के अनुसार वर्जिनीया में 6 दिसंबर 1907 को एक खदान में एक साथ 362 पिताओं की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद ग्रेस क्लेंटन ने एक दिन तय कर उनके सम्मान में फादर्स डे मनाने का आयोजन किया जो हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

      Father's day wishes in hindi....










Post a Comment

0 Comments