Velentine week - Happy Propose day

     VELENTINE week का दुसरा दिन होता है Propose day , इसमें हम अपने चाहने वालों को प्रपोज करते हैं। यह वेलेंटाइन वीक का सबसे अहम दिन होता है, इसमें आप अपने चहेते को जब प्रपोज करने जाते हैं अगर वो मान गई/गया तब पुरा वेलेंटाइन वीक आपका ना तब दुखी मन रहता। वैसे दुखी होने की बात नहीं अगर वो मना भी कर दें आप उसके अच्छे दोस्त बने रहने का कहिए।

     हमारी दोस्ती में खटास ना आए, ठीक है जरूरी नहीं कि जिससे आप प्यार करें वो आपको भी प्यार करें। प्यार में पाना ही सबकुछ नहीं होता, प्यार को खुश देखना भी प्यार है। जिद से या डर से किसी को आप अपना बना लो ये कतई जायज नहीं है। 

    प्रपोज डे के लिए जरूरी नहीं कि बस प्रेमी - प्रेमिका का हो, पति-पत्नी फिर से अपने रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए जरूर प्रपोज डे प्लान करें, दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी मना सकते। इस दिन उनको गुलाब, गुलाब जामुन, चाकलेट, उनकी पसंदीदा जगह, रेस्टोरेंट आदि ले जा‌ सकते। माहौल सामने वाले की‌ पसंद का हो, उनकी पसंदीदा गाना बज रहा हो, आप अपनी पुरी भावना ईमानदारी से उनके सामने रख दें। आप जो उनके बारे में सोचते हैं कह दे। ये सब आपके रिश्ते को मजबूती देता है। 

   हम तो अपने महादेव को ही रोज डे Rose Day पर गुलाब देते, प्रपोज डे Propose Dayपर पुरा जीवन साथ देने को कहते, चाकलेट डे पर मिठास बनाए रखें जीवन में, टेडी डे Teddy day पर हमको अपना टेडी बना दे ये मांगते, प्रोमिश डे Promise Day पर मेरा साथ कभी ना छोड़ने का वादा लेते, हग डे Hug Day पर मैं जब रोऊं उनसे गले लग के रोऊं, हसुं तो उनके गले लग हुं, किस डे Kiss Day पर मेरे सारे कष्टों को मां के चुम्बन जैसे राहत दें... वेलेंटाइन डे Velentine Day पर बाबा के साथ घंटों बात कर सुकुन से मनाती....

     Velentine week - Happy Propose Day 

    










Post a Comment

0 Comments