नवरात्रि आने वाली है, तैयारी पुरी कर लीजिए। चैत्र नवरात्रि का महत्व भी शारदीय नवरात्रि इतना होता है। हां शारदीय नवरात्रि इतना वृहत पैमाने पर ये नहीं मनाया जाता है लेकिन कुछ जगहों पर बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। साल में 4 नवरात्रि आती जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो ये नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक पूजा होती है या कोई विशेष सिद्धियों के लिए करते हैं। शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि सुख, समृद्धि और शांति के लिए करते हैं।
चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होती है और रामनवमी के दिन हवन कर समाप्त हो जाता है। पुरे नौ दिनों तक माता के नौ रूप की पूजा होती है। इन दिनों बहुत लोग नौ दिनों में रामायण पाठ भी करते हैं। फिर रामनवमी के दिन ध्वजा फेरी( ध्वजा रोहण) कर हनुमान जी और राम जी की पूजा कर समाप्त करते हैं।
0 Comments