धनतेरस कब है 2025 और इसमें करें खास खरीददारी और उपाय

        कार्तिक मास 07 अक्टूबर से शुरू हो गया है। कार्तिक मास का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इस मास में लोग गंगा स्नान करते, पुरे महीने कल्पवास करते ।सूर्योदय के पहले स्नान कर तुलसी और आंवला में जल देना चाहिए। कार्तिक मास की अमावस्या को हिंदू का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आता और आस्था का महापर्व छठ पूजा भी इसी कार्तिक मास में होता है। कार्तिक मास का हर दिन सबसे उत्तम और धार्मिक माना जाता है।‌ यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है जैसे सावन महादेव के नाम होता। इस महीने में दीपदान होता है।

‌       कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है जो भगवान कुबेर और धन्वंतरि भगवान के लिए होता। नरक चतुर्दशी मनाया जाता, फिर मां लक्ष्मी और गणेश जी का पुजन दिवाली के दिन। उसके बाद काली मां का पूजा, गोवर्धन पूजा, छठ, देव उठनी एकादशी जिसमें भगवान विष्णु 4 महीने बाद क्षीरसागर से सोकर जगते हैं, इसी दिन तुलसी विवाह होता जिसके बाद मंगल कार्य शुरू हो जाता है। हम इस पोस्ट में धनतेरस के बारे में लिख रहे हैं बाकी सब पर भी पोस्ट आएगी...

     धनतेरस कब है 2025....


        धनतेरस कार्तिक मास मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को होता है, इसके बाद ही दिवाली शुरू हो जाता। साल 2025 में त्रयोदशी 18 अक्टूबर शनिवार को है। त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12.18 से शुरू हो रहा और शनिवार दोपहर 1.51 में समाप्त होगा लेकिन प्रदोष काल 18 अक्टूबर को रहने के कारण धनतेरस शनिवार को ही मनाया जाएगा।

     धनतेरस का महत्व....

      धनतेरस बस धन के लिए ही नहीं इस दिन समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए भी पूजा जाता है। इसी दिन भगवान धन्वंतरि जी आए थे। भगवान धन्वंतरि को "आयुर्वेद का जनक" माना जाता है। जड़ी बूटी के देवता हुए वो जो लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजे जाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा होती है। इस दिन सोना , चांदी और कुछ सामान अवश्य लेना चाहिए।

     धनतेरस पर क्या खरीददारी करें क्या न करें.....

   धनतेरस के दिन अपने सुख समृद्धि के लिए घर का कोई ना कोई सामान अवश्य खरीदना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसा चीज भूलकर भी नहीं लेना चाहिए जो माता लक्ष्मी को पसंद नहीं है। आइए पुरा लिस्ट देखते हैं.....

  * धनतेरस पर चांदी के सिक्के, ज्वेलरी या कोई बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
  * धनतेरस के दिन सोना खरीदना भी शुभ माना जाता है।
  * धनतेरस पर झाड़ू , धनिया लेना चाहिए।
  * धनतेरस पर पीतल, तांबा, कांसा का कोई बर्तन ले सकते हैं।
 * धनतेरस पर मुर्ति लक्ष्मी माता और गणेश जी का लेकर दिवाली पर पूजा किया जाता है।
  * धनतेरस के‌ दिन श्रीयंत्र या मोतियों की माला भी खरीद सकते हैं।
 * मिट्टी के दीए, मुर्ति‌, या इलेक्ट्रॉनिक का कोई घरेलू सामान खरीद सकते हैं।
  * वाहन‌ लेना भी शुभ माना जाता है।

    धनतेरस पर भूलकर भी ये सामान नहीं लेना चाहिए.....
     * धनतेरस पर‌ कोई धारदार चीज बिल्कुल नहीं लेना चाहिए जैसे चाकू, छूरी, कैंची , तलवार आदि मतलब लोहे की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए।

    * धनतेरस पर शीशा या कांच की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए।
    * धनतेरस पर चमड़ा, प्लास्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि नहीं लेना चाहिए।

     धनतेरस की शुभकामनाएं भेजें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को....
   







Post a Comment

0 Comments