होली कब है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जानें

     होली रंगों का त्योहार है, इसका इंतजार हर किसी को रहता है। बिना रंग के जैसे जीवन फीका रहता है रंग आने से बहार आता है बस उसी तरह होली में जब तक लाल गुलाल, पीला, हरा से सराबोर ना हो जाए मजा नहीं आता। हमारे यहां तो होली सरस्वती पूजा से ही शुरू हो जाता है। बाबा बैद्यनाथ धाम में सरस्वती पूजा पर होली शुरू हो जाती है। होली बरसाने की होली और नंदगांव की, गोकुल की होली सबसे फेमस होती जहां देश विदेश से लोग आते होली खेलने और देखने। आइए जानते हैं होली कब है और शुभ मुहूर्त....


      होली कब है 2022 और शुभ मुहूर्त जानें.....

    होली फाल्गुन मास की पुर्णिमा  को मनाया जाता है। साल 2022 में होली 18 मार्च को है। होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है। इस साल तिथियां कुछ हेर फेर हो गई है तो बहुत लोगों को उलझन है। होलिका दहन गुरुवार 17 मार्च और उसके एक दिन बाद रंगोत्सव होली 18 मार्च शुक्रवार को होगा।

होलिका दहन पर करें ये उपाय, भस्म हो जाएगी सारी परेशानी

       होली के 8 दिन पहले होलाष्टक होता है जो 10 मार्च को शुरू हो रहा है। इस 8 दिन में कोई भी शुभ कार्य वर्जित है। शादी विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश आदि कोई भी शुभ कार्य बिल्कुल नहीं करना चाहिए।


        पुर्णिमा 17 मार्च दोपहर 1.30 से शुरू ही हो रहा और 18 मार्च 12.48 पर खत्म हो जाएगा। इस कारण कुछ लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन हो रहा है।


      होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और विधि

     होलिका दहन 17 मार्च 2022 को रात 09.20 से 10.31 तक रहेगा। इस साल बस 1 घंटा होलिका दहन के लिए मिल रहा है। होलिका दहन में मन बहुत लगता है होलिका दहन की तैयारी दिन में ही कर लें, बहुत लोग होलिका दहन पर गांव के घर का छप्पर, बाहर पड़ी खाट, कुर्सी आदि डाल देते जो ग़लत है मजे ले लेकिन दुसरों को कष्ट देकर नहीं।.

होलिका दहन पर करें ये उपाय

      होलिका दहन से पहले एक सुखा पेड़ या सुखा घास जमा लें। गोबर के उपले, लकड़ियां, गेंहू की नई बालियां, चना का झाड़, एक लोटा पानी और पुआ रखें। घर के किसी बड़े व्यक्ति से किसी तिराहे या चौक पर ये सब जमा कर आग लगा दे। उसके साथ अपनी बुराई सब भी जला दें।  



Post a Comment

0 Comments