महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, भगवान भोले की कृपा बनी रहेगी

          महाशिवरात्रि की तैयारी पुरी हो गई है। इस बार थोड़ा सा प्रोब्लम है जिस खुशी, मस्ती से हर साल महाशिवरात्रि मनाते थे इस बार शायद उतना धुमधाम नहीं हो। क्योंकि कोरोना के कारण बहुत सारे मंदिर में बारात इस बार धूम धाम से नहीं निकाली जाएगी। 11 मार्च को महाशिवरात्रि है।‌ इस दिन कुछ उपाय कर बाबा को प्रसन्न कर सकते हैं। महाशिवरात्रि कब है और इसका शुभ मुहूर्त जानें

     शिवपुराण में वर्णित है कि बाबा भोलेनाथ तो नाम के जैसे भोले हैं, वो‌ तो विष में भी प्रसन्न हो जाते हैं।‌ सच्चे मन से अगर कोई एक लोटा जल और बेलपत्र भी चढा़ दे तो वो प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव से कुछ विशेष मांगना‌ हो तो कुछ चीजें से पूजा करनी चाहिए।‌ आइए इस पोस्ट में भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय जानें।


       महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, भगवान भोले की कृपा बनी रहेगी....


       * भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने से जीवन सुखमय बीतता। बस बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वो फटा या छेद वाला नहीं हो। 


       * माता प्रावती और भगवान शिव का विवाह महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था। इसलिए ‌इस दिन ‌इनका गठबंधन करना चाहिए।‌ इससे मनचाहा पति और वैवाहिक जीवन सुखी संपन्न रहता।


      आर्थिक लाभ के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय....


     *  महाशिवरात्रि पर आर्थिक लाभ के लिए भगवान शिव को किसी मंदिर के शिवलिंग पर दही या शहद और घी या गन्ने के रस से अभिषेक करें। आर्थिक परेशानी दूर होगी। 

    *  महाशिवरात्रि पर अपने घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना, किसी पंडित जी से विचार विमर्श कर स्थापित करें और रोज गंगा जल चढ़ाने से जीवन सुखमय रहता।

     * मन में शांति के लिए भगवान शिव को गंगा जल में तिल मिलाकर अभिषेक करें। इससे मन की शांति और किसी तरह की वेदना दूर होगी।

      * सर्वमनोकामना पूर्ति के लिए पंचामृत से अभिषेक करें। गाय का दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत बनता है इससे किसी शिवालय या मंदिर में महाशिवरात्रि पर अभिषेक करें।

Post a Comment

0 Comments