फ़रवरी महीने को इश्क का महीना कहा जाता, इसमें आशिकों का नवरात्रि चलता है जिसमें पुरे 7 दिन का व्रत करते हैं.. पहले फूल, प्रसाद, वादा, गिफ्ट आदि चढ़ाते हैं कि पार्टनर प्रसन्न रहें। छह दिन की पूजा के बाद सातवें दिन फल मिलता है वो भी सबको नहीं मिलता कुछ रूठें भी रहते। ये सब तो मजाक की बातें हुईं ये वेलेंटाइन डे प्यार करने वालों का सप्ताह होता, इसमें बस कपल ही नहीं कोई भी जो एक दूसरे को प्यार करते वो मना सकते।
ऐसे प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन डे ही एक दिन नहीं होता, जिस दिन आप साथ हैं उसी दिन वेलेंटाइन डे है। हम अपने मां बाप, बच्चों को के साथ, भगवान के साथ भी ये पुरा velentine week मना सकते। प्रेम एक भावनात्मक लगाव है जिसे हम किसी रूप में भी मना लेते। ये जीवन बहुत छोटा है आजकल जिस हिसाब से लोग पल में हैं पल में नहीं, लगता है हर उस पल को जी लेना चाहिए जिसमें अपने साथ हो।
कुछ लोगों का कहना है ये पश्चिमी परंपरा है, इससे माहौल खराब हो रहा जबकि हम 90% पश्चिमी परंपरा ही अपना लिए हैं ये तो प्रेम का सप्ताह है इसको मनाने में क्या बुराई। हां कुछ मनचले इसका ग़लत इस्तेमाल करते, कुछ की जिंदगी भी बर्बाद हो जाती ये गलती लोगों की है इस Occasions की नहीं। आप सभी से अनुरोध है Velentine week को सच्चे मन से निभाएं किसी को बर्बाद करने या बस होटल ले जाने के लिए नहीं।
VELENTINE WEEK में सात दिन होता...हम इस पोस्ट में पहले दिन Rose डे की बधाई संदेश और अपने प्रेम को कैसे विश करें उसके बारे में बता रहे। आपलोग बस किसी का मन दुखी कर ये ना मनाएं, प्यार सच्चा हो तो मनाएं ना तब ना मनाएं....









0 Comments