फाल्गुन मास हिंदी पंचांग का सबसे आखिरी महीना है। फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है, होली मनाया जाता है, एकादशी व्रत इस महीने का बहुत शुभ होता है। फाल्गुन मास में चंद्रमा का जन्म हुआ, माता सीता और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है इस दिन, भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी की पूजा का भी शास्त्रों में बताया है इसलिए ये मास लगभग हर देवी देवताओं के पूजन का मास है।
महाशिवरात्रि 2022 कब है शुभ मुहूर्त जानें
फाल्गुन मास कब से शुरू हो रहा है.....
फाल्गुन मास की पुर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र रहता है इसलिए इस मास का नाम फाल्गुन पड़ा। साल 2022 में फाल्गुन मास 17 फरवरी से शुरू हो 18 मार्च तक रहेगा। मतलब आज से फाल्गुन मास शुरू हो गया है।
फाल्गुन मास के प्रमुख पर्व त्यौहार...
26 फरवरी - शनिवार - विजया एकादशी
01 मार्च - मंगलवार - महाशिवरात्रि
02 मार्च - बुधवार - फाल्गुन अमावस्या
04 मार्च - शुक्रवार - फुलैरा दूज
14 मार्च - सोमवार - आमलकी एकादशी
17 मार्च - गुरुवार - होलिका दहन
18 मार्च - शुक्रवार - होली
फाल्गुन मास का महत्व.....
फाल्गुन मास में कहा जाता है कि भगवान कृष्ण और भगवान शिव दोनों की पूजा की जाती है। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि और एकादशी दोनों ही विशेष महत्व रखता है। फाल्गुन मास में हर रोज भगवान शिव और भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। भगवान कृष्ण को रोज अबीर गुलाल चढ़ाएं। उनके हर रुप का पूजा करें। फाल्गुन मास का महत्व
भगवान कृष्ण की बाल रूप में पूजा करने से आपको संतान सुख मिलेगा, युवा रूप में भगवान कृष्ण और रुक्मिणी की पूजा करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और गुरु कृष्ण रूप में भगवान कृष्ण को पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी।
फाल्गुन मास में भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए। इस मास की त्रयोदशी, चतुर्दशी दोनों बहुत शुभ होती है। भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, सफेद चंदन से पूजा करना चाहिए।
0 Comments