नये साल के कुछ संकल्प जो कभी पुरे नहीं होते

      नया साल शुरू होने में बहुत कम दिन बचा है। हम लोग हर साल नये साल में कुछ ना कुछ संकल्प लेते हैं, लेकिन वो संकल्प मुश्किल से 5-10 चलते, कुछ का किसी तरह 1 महीना निकल जाता है। और उसके बाद भूल जाते या वो संकल्प के आगे हम हार जाते हैं। हम खुद ऐसे बहुत से संकल्प है जो 1 जनवरी को लेते हैं 10 जनवरी तक खत्म। आइए इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे संकल्प के बारे में बता रहे जो कभी पुरे नहीं होते हैं...

     * सिगरेट/ तंबाकू/शराब छोड़ देंगे.....

   सबसे ज्यादा नये साल में लिया जाने वाला संकल्प। दुनिया की आधी बार हर साल 1 जनवरी को संकल्प लेते है कि कल से शराब, तंबाकू, सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे। लेकिन शाम तक भी यह नहीं हो पाता, शाम से फिर लोग वही ‌‌‌‌सब‌ शुरू कर देते।

      * फालतू का शाॅपिंग 

    आजकल ओनलाइन शाॅपिंग बहुत बढ़ गया है। लोगों को इसकी लता लगने लगी है। शाॅपिंग कर लेते हर महीने तब देखते कि अरे ये तो हमारा बजट ही बिगाड़ दिया है। इसलिए हर साल के रिजोलुसन में कहते कि इस साल ना के बराबर शाॅपिंग करेंगे, लेकिन फिर संक्रांत होते होते ही‌ भूल जाते।

     * वजन कम करना

    आजकल स्मार्ट लगने का मतलब जितना पतला हो सके। लोग सोचते हैं जरा और वजन कम लूं तो क्या बात हो। और फूड स्टाल देखते ही टुट पड़ते हैं कि कुछ कम ना पड़ जाए सारा खा लूं। 1 जनवरी को संकल्प लेते कि इस साल‌ कुछ हो जाए 5 किलो वजन घटाना ही‌ है, और साल‌ के खत्म होते ही वजन 10 किलो बढ़ जाता।

     * चाय छोड़ देना या कम करना

   चाय की लत भी बड़ी खराब होती है। इसके बाद गैस की शिकायत होने लगती है। या पुरा दिन बस चाय पीने से भूख मर जाता है। और भी बिमारी सताने लगती है इसलिए लोग साल के शुरू में चाय ना पीने की कसम चाय का कप पी कर ही करते हैं। फिर चाय के प्याले के साथ ही कसम भी ठंडी फिर खत्म हो जाती है।
बच्चों के बड़े होने पर माता पिता

      * किसी दूसरे की बुराई करना या दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा जानना

  किसी में कमी निकालना या दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा ये जानने में बहुत लोगों की दिलचस्पी रहती है। अपने ऑफिस, गांव, मुहल्ले में ऐसा देखा ही‌ होगा। जहां बस एक दूसरे की बुराई करते रहते तब कहेंगे हमको क्या, जो करता है। तो नया साल में ये संकल्प जरूर लेते कि हमको हमको किसी से कोई मतलब नहीं हम ना किसी का बुराई करते ना दूसरों के बारे में जानना। लेकिन फिर कहेंगे तब पता चला शर्मा जी की‌ वाइफ कल फिर लड़ाई कर रही थी शर्मा जी से....🤪🤪🤪😃

2020 जो महान हस्ती जो गुज़र गए

      * सोशल मीडिया पर एक्टिव कम रहेंगे

   सोशल मीडिया पर लोग सबसे ज्यादा टाइम बर्बाद करते हैं। पुरा दिन सोशल मीडिया के चक्कर में ना अपनी पढ़ाई पूरी कर पाते, ना कोई काम तब इस सोशल मीडिया के चक्कर में लोग अपना वक्त बहुत बर्बाद करते हैं। तो ये संकल्प भी‌ लेेे हैं कि अब सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहेंगे, लेकिन फिर ढाक के तीन पात...
     
    आपलोग भी जरुर कोई ना कोई रिजोलुशन लेते होंगे तो कमेंट कर‌ जरुर बताएं इस साल का क्या है रिजोल्युसन....
     
  

Post a Comment

0 Comments