शारदीय नवरात्र कब से शुरू हो रहा है, माता की सवारी किस पर आ रही जानें विस्तार से

      माता के भक्तों का प्रिय माह आ रहा है, भक्त जोड़ शोर से मैया के आने की तैयारी में लग गए हैं। अश्विन मास आने में कुछ ही दिन बचा है,10-12 दिन इतने मन लगते हैं उसका वर्णन करना संभव नहीं। दुर्गा पूजा मुख्यतः बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा में मनाया जाता है। यहां पुरे धूमधाम से एक महीना पहले ही तैयारी में लग जाते हैं। नवरात्रि साल में 4 बार आती है लेकिन आश्विन मास की नवरात्रि लगभग हर घर में कलश पूजा और संध्या आरती से शुरू होती है। लोग पुरे नौ दिन तन मन से मैया को समर्पित करते हैं, बहुत लोग नौ दिन उपवास, फलाहारी, एक समय ही खाना जैसे कठिन व्रत भी करते हैं।

      शारदीय नवरात्र कब से शुरू हो रहा....


      शारदीय नवरात्र साल 2022 में सितंबर से शुरू हो रहा है। यह 26 सितंबर से शुरू हो 5 अक्टूबर तक चलेगा। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू हो अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा के दिन समाप्त होगा। नौ दिन में माता के नौ रूप की पूजा की जाएगी, 26 सितंबर को कलश स्थापना से शुरू हो कर 5 अक्टूबर को विजयादशमी पर विसर्जन होगा। 

      कलश स्थापना का स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

      26 सितंबर - सोमवार - पहला दिन, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा 

       27 सितंबर - मंगलवार - दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 

        28 सितंबर - बुधवार - तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा की पूजा 

         29 सितंबर - गुरुवार - चौथा दिन - मां कुष्मांडा की पूजा

          30 सितंबर - शुक्रवार - पांचवां दिन - स्कंदमाता की पूजा

           01 अक्टूबर - शनिवार - छठा दिन - मां कात्यायनी की पूजा 

            02 अक्टूबर - रविवार - सातवां दिन - मां कालरात्रि की पूजा 

            03 अक्टूबर - सोमवार - आठवां दिन - महागौरी मां की पूजा, दुर्गा अष्टमी उपवास 

            04 अक्टूबर - मंगलवार - नौवां दिन - महानवमी , कन्या पूजन, हवन आदि

            05 अक्टूबर - बुधवार - दसवां दिन - विजयादशमी, दशहरा, विसर्जन 


        माता की सवारी किस पर आ रही

      साल 2022 शारदीय नवरात्र में मां हाथी पर सवार होकर आ रही है। माता का आगमन और प्रस्थान दोनों साथी पर ही है। ज्योतिष का मानना है कि मां हाथी पर सवार होकर आ रही इसका मतलब इस साल सुख समृद्धि बना रहेगा। हाथी पर आना शुभ संकेत है पिछले 2 साल से लोगों ने जो परेशानी सही है माता इस बार सबको सुख समृद्धि बनाए रखें।

Post a Comment

0 Comments