अश्वगंधा के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

     अश्वगंधा का नाम हम अक्सर सुनते हैं, बहुत सारी आयुर्वेदिक दवाओं में या फिर बहुत सारे प्रचार में कहते सुनते हैं कि अश्वगंधा है इसमें आपको बहुत फायदा पहुंचाता है। कुछ लोग अश्वगंधा इस्तेमाल किए होंगे, कुछ शायद देखें भी नहीं हो तो आज हम आपक परिचय अश्वगंधा से कराते हैं ये आपके लिए कितना फायदेमंद है वो भी जाने। 

     अश्वगंधा क्या है और ये कहां पाया जाता है.... 

    अश्वगंधा एक झाड़ीदार जड़ी बूटी है। इसके जड़ से घोड़े के पेशाब की गंध जैसी महक होती है इसलिए इसे अश्वगंधा कहा गया। इसका जड़ जब ताजा हो तो गंध और तेज रहता, सुखने पर कुछ कम भी होता है। जंगल झाड़ में पाए जाने वाले अश्वगंधा का तेल बहुत अच्छा माना जाता है वैसे अब इसकी खेती भी होने लगी है। अश्वगंधा ज्यादा तर पहाड़ी इलाकों में होता है। राजस्थान के नागौर जिले में विशेष जलवायु के कारण नागौरी अश्वगंधा एक विशेष स्थान रखता है। अश्वगंधा ठंडे प्रदेशों में छोड़कर लगभग सभी जगह पाया जाता है।


     अश्वगंधा के ये फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान....


      * अश्वगंधा बाल सफेद होने से रोकता है। 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण रोजाना गर्म पानी के साथ लें। 

      * अश्वगंधा दिल संबंधित बिमारियों का खतरा कम करता है। खराब कोलस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

     * डायबिटीज़ वालों को भी फायदा पहुंचाता है। ब्लड सुगर लेवल कम कर डायबिटीज कंट्रोल रखता है।

      * तनाव, नींद नहीं आती है, डिप्रेशन में हो या किसी तरह का मानसिक तनाव या शारीरिक तनाव सब दूर करता है।

     * पेट की समस्या जैसे गैस या अपच हो तो मिश्री और अश्वगंधा चूर्ण गर्म पानी के साथ लें।

     * ठंड में अक्सर खांसी होने लगती या फिर दमा की शिकायत बढ़ जाए तो गर्म दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण लें।


     * अश्वगंधा पुरूषों के लिए बहुत फायदेमंद है।‌ उनकी यौन उत्तेजना, क्षमता और स्पर्म काउंट बढ़ाता है। कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद करता है।

     * इम्यूनिटी बढ़ाने में, आंखों के लिए, कैंसर जैसे रोगों में, थायराइड में, अर्थोराइटिस, यादाश्त के लिए, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में, किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

     * बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अश्वगंधा का चूर्ण लें। त्वचा पर बुढ़ापे का असर नहीं आने देता, बाल‌ में रूसी हो, घाव जल्दी भर ना रहा हो ये सब में फायदेमंद है।



        अश्वगंधा का उपयोग कैसे करें....

   अश्वगंधा का जड़ या पाउडर आपको किसी भी आयुर्वेद या अच्छे किराना स्टोर पर मिल जाएगा। एक कप पानी में एक छोटा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर खुब गर्म करें। तब उस चाय जैसे बना कर, छान कर पी लें। हर रोज ऐसा करें फायदा होगा। वैसे आजकल बाजार में अश्वगंधा की टैबलेट आ गई है वो भी आप लें सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी का लें ट्राई कर सकते।


      अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है।‌ इसलिए इसकी मात्रा का हमेशा ध्यान रखें। अश्वगंधा से पित्त बढ़ता है और कफ, वात  कम होता है।

Post a Comment

0 Comments