आज इस पोस्ट में हम आपको पेट में होने वाले कीड़े के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मनुष्य के पेट या आंतों में पाया जाने वाला कीड़ा परजीवी होता है। यह परजीवी आंतों में रहता है, वहां पाये जानें वाली चीजों को खाता है, आंत के परत का खून चुसता है। आंतों से मिलने वाले खाने से जीवित तो रहते हैं लेकिन प्रजनन नहीं कर सकते। यह आंतों के लिए बहुत ख़तरनाक है। समय रहते इसका इलाज जरूरी है ना तब इसका रुप गंभीर भी हो सकता है।
पेट में कीड़े के लक्षण.....
* मल द्वार में खुजली - जब आंतों या पेट में हुकवार्म को जाता है तो मल द्वार या योनि में रात में खुजली बहुत होता है। छोटे बच्चों में ये ज्यादा पाया जाता है। कभी कभी मल द्वार से भी कीड़े बाहर आ जाता है।
* पेट में दर्द - पेट में कीड़े होने पर भी कभी कभी पेट में तेज दर्द होता है। ऐसे में पेट में रुक रुक कर दर्द होता है या मरोड़ जैसा दर्द होता है।
* विकास में कमी - पेट में कीड़े होने पर बच्चों के विकास में कमी हो जाती है। सारा विटामिन, मिनरल्स कीड़े खा जाते हैं जिससे बच्चों को पुरा विटामिन नहीं मिलता जिस कारण वो कुपोषित लगते हैं, उनका शारीरिक विकास नहीं होता।
* थकान - आंतों में कीड़े होने पर हमेशा थका हुआ अनुभव करता है।
* गैस, एसीडिटी, उल्टी, मतली, पेट में सूजन, रात में दांत किरकिराना, ये सब आम लक्षण है।

पेट में कीड़े होने के कारण.....
* खाना बासी या रखा हुआ खाना
* बच्चों का नंगे पैर चलना
* धूल मिट्टी खाना
* सफाई से खाना नहीं खाना
* दूध दही का ज्यादा इस्तेमाल
* संक्रमित पानी पीना या खाना
* ज्यादा मीठा या चाॅकलेट खाने से आदि
पेट में कीड़े होने के उपचार.....
* पेट में जब कीड़े के लक्षण दिखाई दें तो टमाटर काट कर दो भाग कर लें, उसमें सेंधा नमक मिलाकर खाएं। खाने के दो घंटे तक और कुछ नहीं खाएं हां पानी पी सकते हैं।
* कोमल नीम के पत्तों के रस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर चाटे तीन चार दिन ऐसा करें। फायदा होगा।
* छाछ में नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीएं कीड़े मर जाएगा।
* अनार के छिलके को सुखा कर पीस लें। दिन में तीन बार लें ।
* सुबह बासी मुंह लहसुन चबा कर खाए या फिर लहसुन की चटनी सेंधा नमक मिलाकर खाएं।
0 Comments