ठंड में आंवला खाने के फायदे

        ठंड के समय शुरू होते ही बाजार में हरे हरे चमकदार फल देखते होंगे। "आंवला" जिसका स्वाद कसैला, हल्का खट्टा लगता है। लेकिन यह हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है आप शायद जानते होंगे...इसे सुपरफूड कहा जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।

     आंवले के अलग-अलग नाम है अंग्रेजी में आंवला को एम्बेलिका मायरोबेलन कहा जाता है या इंडियन गूसबेरी कहते हैं संस्कृत में अमृता या अमृतफलया पंचरसा कहते हैं इसके जितने से छोटे नाम भी उससे भी ज्यादा इसके फायदे हैं

    कुछ लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं तो कुछ चटनी तो कुछ इसका हल्वा या चव्यनप्राश बना खाते हैं। आज हम आपको ठंड में आंवला खाने के फायदे और इससे हल्वा या चव्यनप्राश बनाने की विधि भी बताएंगे....
  
      * आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर के इम्यून पावर को बढ़ाता है।
  
      * त्वचा की खूबसूरती के लिए विटामिन सी बहुत ही लाभदायक होता है आंवला के सेवन से त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती है और उसमें चमक बनी रहती है।

     * वजन कम करने के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।

    * आंवला खाने से हड्डी भी मजबूत होती है।

    * यह बालों को भी सुंदर बनाए रखने में मदद करता है।

आंवला नवमी पर आंवला पेड़ की पूजा क्यों की जाती है

   * दिल को सुरक्षित रखने के साथ साथ यह लिवर और डायबिटीज पेशेंट वालों को भी फायदा पहुंचाता है।

    * ठंड का मौसम शुरू होते ही अक्सर गले में खराश या सर्दी खांसी जैसी समस्या समस्या शुरू हो जाती है तो आंवले का मुरब्बा या हल्वा फायदेमंद होता है।

    * एक चम्मच आंवले का रस ,अदरक का कटा हुआ टुकड़ा और शहद मिलाकर सिरप बना लें। ठंड में इसका सेवन करें सर्दी-खांसी सब दूर रहेंगे।

    * आंवला हमारे दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है।यह हमारी याददाश्त को भी तेज करता है। पढ़ने वाले बच्चों को आंवला का सेवन अवश्य करना चाहिए। एक चम्मच आंवला के मुरब्बा के साथ एक गिलास दूध पीने से बच्चों की याददाश्त बढ़ती है।

    * आंवला आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंख लाल हो या मोतियाबिंद जैसी समस्या हो तो आंवला के रस में शहद मिलाकर उसको काजल जैसी आंख में लगाने से यह समस्या दूर होती है।

    * आंवला के पाउडर से बाल धोने से, बाल काले घने और चमकदार बनते हैं।

    आंवला का हलवा या चव्यनप्राश बनाने की विधि....

     आंवले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को उबाल ले। उसके बाद उसके गुदों को पीस लें बीज को अलग कर दें। पिसे हुए गुदो को घी में जीरा का तड़का देकर उसको भूने फिर उसमें चीनी या शक्कर मिला ले और उसका सुबह शाम एक चम्मच सेवन करें दूध के साथ या फिर ऐसे ही खा सकते हैं।

      

    

Post a Comment

0 Comments