कल हमने   बारे में आपको बताया था। आज हम पीरियड के दौरान ‌‌‌‌‌अपने आप का‌‌ खास ख्याल‌ कैसे रखें उस पर आते हैं। आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में बहुत सी महिलाएं बस इस इंफेक्शन की वजह से बीमार हो मर‌ जाती है। पीरियड में पुराने गंदे कपड़े युज करती है जो‌ वेंजाइना इंफेक्शन का मुख्य कारण है। आए दिन टीवी, फिल्म में इसके बारे में दिखाया जाता है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी लोग कपड़ा का इस्तेमाल करते हैं।

    जो युटेरस और वेंजाइना इंफेक्शन का कारण बन रहा। बहुत सी महिलाएं इसी से बीमार हो कैंसर जैसी बिमारी के घेरे में आ जाती है। इसके ऊपर अक्षय कुमार ने पैडमेन‌ जैसी फिल्म भी बनाई है। पहले तो कहा जाता है कि गांव में ‌‌‌‌‌‌महिलाएं इस पीरियड में अपने ‌‌‌योनि‌ पर मिट्टी के लेप या गोबर लगा लेती थी। उन्हें गांव ‌‌‌से‌ बाहर रखा जाता था। खाना‌‌ पीना भी ढंग का‌ ना‌ मिल पाता।

     पीरियड के दौरान हम जो पैड युज करते हैं वो दो तरह का आता है एक सेनिटरी पैड और एक टैम्पोन। सेनेटरी नेपकिन जो पीरियड के दौरान खून सोखता है। यह एक चपटा नेपकीन गद्दा होता है जिसे हम अपने पेंटी में चिपकाते हैं। दुसरा टेम्पोन जिसे हम अपने वेंजाइना‌ में डाल कर रखते हैं।

    आइए जानें पीरियड के दौरान रखें कैसे ख्याल...

  * सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वेंजाइन और उसके आसपास के जगहों की अच्छी तरह सफाई करना चाहिए।
  * पैड हर 5-6 घंटे में बदलना चाहिए, टेम्पोन युज करते हैं तो 2-3 घंटे   में ही बदलें।
  *   ज्यादा समय गीलापन महसूस हो तो रेसेस का डर रहता। तो उसके लिए साबुन कतई ना लगाएं। एंटिसेप्टिक लगाएं।
  * साबुन से अच्छे वैक्टिरिया भी खत्म हो जाते हैं। गर्म पानी से नहाएं और वेंजाइना अच्छी तरह धोएं।
   * अपने पेंटी को अच्छी तरह धो‌ कर धुप में सुखाएं। 
  * भरपूर मात्रा में पानी पिए। इस समय शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। गैस ‌‌‌‌‌‌बहुत बनता है इस समय तो पानी पीने से उसमें भी राहत मिलती है।
   * इस समय ख़ान पान का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन‌ नहीं लेना चाहिए। गर्म दूध पीना चाहिए।
   * पीरियड के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। डा से पुछ हल्की फुल्की योगा कर सकते हैं।