माता का इस नवरात्रि किस सवारी‌ पर आगमन होगा

नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 19 अक्टूबर को विसर्जन हो रहा है। दुर्गा पूजा से ‌‌‌‌‌‌‌पहले भक्त ये जानने को उत्सुक रहते हैं कि माता का आगमन और प्रस्थान किस सवारी पर है। क्योंकि वाहन से ही आने वाला भविष्य इसी बात पर रहता है कि साल कैसा जायेगा। आइए जानते हैं कि इस बार माता किस पर आ रहे और किस सवारी पर जा रहे। रविवार और सोमवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार और मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार और शुक्रवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं। जबकि बुधवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता नाव पर सवार होकर आती हैं। 10 अक्टूबर को कलश स्थापना है। बुधवार को तो इस बार मां दुर्गा नाव में सवार होकर आएगी। वहीं हाथी में बैठकर प्रस्थान करेगी। नाव की सवारी खूब शुभ मानी जाती है।इस बार के नवरात्रि भक्तों के लिए शुभ अवसर लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस साल रत्न जड़ित नाव पर मां भक्तों के घर प्रवेश करेंगी।कहा जाता है जिस साल मां दुर्गा नाव पर सवार होती हैं उस साल खूब बारिश होती है।इसका सीधा अर्थ यह है कि नाव के लिए पानी की आवश्यकता होती है और मां अपने साथ धरती पर पानी भी लाती है। इस साल के नवरात्रि किसानों के लिए खूब शुभ रहेंगे।उनकी कृषि खूब फलेगी फूलेगी।

Post a Comment

0 Comments