Diwali 2023 - दिवाली, धनतेरस कब है और शुभ मुहूर्त जानें

     दिवाली भारत का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व है।‌ यह लगभग पुरे भारत में मनाया जाता है, दिवाली मुख्य रूप से मां लक्ष्मी का पर्व होता है। इसलिए दिवाली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त का‌ होना बहुत जरूरी होता है। दिवाली के एक या दो दिन पहले धनतेरस यानी भगवान धन्वंतरि का‌ दिन होता है उस दिन शुभ समय में कुछ खरीदना पुरे साल को देखा जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा के जरूरी है। तो आइए विस्तार से जानेंगे कि दिवाली का शुभ मुहूर्त और धनतेरस में कब, क्या खरीदना चाहिए।



        धनतेरस कब है और खरीदने का शुभ मुहूर्त कब है...

   धनतेरस कार्तिक मास के त्रयोदशी को मनाया जाता है, इस दिन भगवान धन्वंतरि का अवतार हुआ था। धनतेरस के दिन कुबेर भगवान और माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। साल 2023 में धनतेरस 10 नवंबर शुक्रवार को है। इस दिन सोना चांदी, पीतल आदि खरीदना शुभ माना जाता है। 

          धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त....
               धनतेरस 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को है, खरीदने का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर दिन के 12.35 से 11 नवंबर के 1.27 तक रहेगा। धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.47 से 7.47 तक रहेगा।

    

        दिवाली कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त जानें....

      दिवाली कार्तिक मास के अमावस्या को मनाया जाता है, इस साल अमावस्या 12 नवंबर को दिन के 2.44 से शुरू होगी और 13 नवंबर के 2.56 पर समाप्त होगी। दिवाली में माता लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल में किया जाता है। बहुत लोगों का मत है जिसका उदय उसका अस्त इस हिसाब से 13 को दिवाली होना चाहिए लेकिन प्रदोष का के पूजा के कारण दिवाली 12 को ही मनाया जाएगा। 13 को प्रदोष का और अमावस्या एक साथ नहीं है।

          दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.40 से 7.36 और रात्रि पूजा 11.39 से 12.31 तक रहेगा। दिवाली पर शुभ मुहूर्त की पूजा सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए बिना मुहूर्त के पूजा नहीं करना चाहिए। 

    

             धनतेरस पर क्या क्या खरीदना चाहिए....

             धनतेरस पर कभी कभी हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसका भूगतान हमें पुरी जिंदगी करना पड़ता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। सामान खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

       * धनतेरस पर सोना चांदी या बर्तन खरीदना शुभ होता। अगर गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो धनतेरस से अच्छा कोई दिन नहीं।

      * धनतेरस के दिन झाड़ू अवश्य खरीदें, 3 झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। 

      * धनतेरस के दिन धनिया, साबूत धनिया या धनिया का बीज खरीदें। माता लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाएं और उसे अपने आंगन या गमले में बो दें।

      * धनतेरस पर सोना , चांदी के अलावा पीतल, तांबा, का बर्तन लेना चाहिए। मां लक्ष्मी और गणेश जी की मुर्ति लें, कौड़ी लें। उस दिन पूजन कर फिर दिवाली के दिन भी पूजा करनी चाहिए....

       धनतेरस पर क्या क्या खरीदना अशुभ फल देता है.....

     धनतेरस पर भूल कर भी ये सामान नहीं खरीदना चाहिए ना तब ये आपको दरिद्र कर के रख देगा। 

      * धनतेरस पर कांच कोई सामान नहीं खरीदें ना तब पैसे की तंगी हमेशा बनी रहती है।

      * धनतेरस पर प्लास्टिक, ऐल्युमिनियम, स्टील, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

      * धनतेरस पर नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि लेना आपको दरिद्र बना सकता है।

Post a Comment

0 Comments