रक्षाबंधन कब है 2022, 11 या 12 जानें शुभ मुहूर्त....

     साल 2022 में अभी हर जगह यही चर्चा है कि रक्षाबंधन कब है, 11 या 12 अगस्त को... आइए इस पोस्ट में हम विस्तार से बताएंगे कि रक्षाबंधन कब है और शुभ मुहूर्त कब से कब तक है। रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का त्योहार है इस पर्व में बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांध उसे अपनी रक्षा का वादा लेती है और बदले में भगवान से अपने भाई की जिंदगी और खुशहाली की कामना करती है।

      रक्षाबंधन हमेशा सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भद्रा रहित काल होना चाहिए क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ फल देता है। साल 2022 में पूर्णिमा दो दिन का हो रहा है इसलिए ये विसम स्थिति बनी हुई है। जहां कुछ ज्योतिषी 11 को पूर्णिमा मान रक्षाबंधन को सही कह रहे हैं तो कुछ 12 को पूर्णिमा मान इसको सही कह रहे हैं। 11 अगस्त को पूरे दिन भद्रा काल है यह पूर्णिमा शुरू होते ही शुरू हो जाएगा।


        सावन पूर्णिमा कब है और भद्रा काल कब तक चलेगा....

        सावन पूर्णिमा 2022 दिन के 10.37 से शुरू हो जाता है इसके साथ ही भद्रा काल भी शुरू हो जाता है जो कि रात 8.25 तक रहेगा इसलिए 11 अगस्त को राखी बांधने की मनाही है। पूर्णिमा 12 अगस्त को सुबह 7.15 पर खत्म होने जा रहा है। हमारे हिन्दू धर्म में जिसका उदय उसका अस्त मान हम कोई त्योहार मनाते हैं खासकर बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश में.... इसलिए 12 अगस्त को सुर्योदय पूर्णिमा तिथि में हो रही है तो 12 को पूरा दिन राखी बांधना सही है। भद्रा काल में राखी बांधना सही नहीं है बाकी आप अपने आसपास पंडित या ज्योतिष जो कहें वो मान सकते....


      रक्षाबंधन कब है और शुभ मुहूर्त जानें....

     रक्षाबंधन 12 अगस्त शुक्रवार को है। सुबह 7.15 तक राखी बांध लें । 

        राखी बांधने का सही तरीका....


    सबसे पहले भाई बहन स्नान ध्यान कर सबसे पहले बहन राखी की थाली सजा लें. एक थाली में चंदन, अक्षत, नारियल, दीपक, मिठाई, राखी, फूल, कलश रख लें। पहले भगवान के सामने रख भगवान की पूजा करते हुए भाई के लंबी उम्र की कामना करें। तब भाई को पूर्व दिशा की ओर और खुद पश्चिम दिशा की ओर मुख कर बैठ जाएं। सबसे पहले भाई को टीका करें, हाथ में नारियल दें, अक्षत लगाएं और सर पर भी छिड़क दें, फिर आरती कर हाथ में राखी बांधे और मिठाई खिला दें। बदले में गिफ्ट अवश्य लें भाई सब बहुत कंजूस होते हैं 😃😃

Post a Comment

0 Comments