सर्दियों में रोज खाएं आंवला होंगे बहुत सारे फायदे

        ठंड के मौसम शुरू होने पर बाजार में हरा और कसैला स्वाद वाला फल आंवला खूब मिलता है। आंवला अमृतफल के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद जितना कसैला होता फायदा उसका सौ गुना है। यह शरीर की बहुत सी बिमारियों में फायदेमंद है। पुराणों में इसे धातृफल मतलब माता के जैसे रक्षा करने वाला, शिवा मतलब कल्याणकारी और अवस्था को बनाए रखने वाला कहा गया है।

https://aayushmank.blogspot.com/?m=1


      आंवला का वृक्ष तो आप अपने गांव घर में अवश्य देखें होंगे। कार्तिक मास में तो इसका महत्व और बढ़ जाता है रोज स्नान कर जल चढ़ाने जाते हैं। आंवला भारत सहित एशिया के हर देश में पाया जाता और यूरोप और अफ्रीका में भी बहुतायत मात्रा में इसकी खेती होती है। इसका फल गुदे दार, चिकना, हरे रंग का कसैला स्वाद वाला फल होता है। यह गुच्छों में लगता है। 


      आंवला विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, बाल‌,‌ आंख और त्वचा में फायदेमंद, सर्दी खांसी , वायरल फीवर, कुष्ट रोग, दस्त, चीनी रोग, गठिया, पीलिया, बवासीर, एनिमिया, इम्युन सिस्टम मजबूत करता, पीरियड्स सहित और भी बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है।बस रोज एक आंवला खाएं तो ये समस्याओं को दूर भगाएं। 


       सबसे पहले जानते हैं आंवला खाएं कैसे उसका कसैला स्वाद पुरे मुंह का टेस्ट खराब कर देता है। लेकिन फायदे इतने है कि इसे छोड़ भी नहीं सकते हैं। इसलिए रोज आंवला खाने के लिए आप आंवला का मुरब्बा, चटनी, जैम बना कर खा सकते हैं। आंवला का आचार भी बनता है लेकिन उसमें तेल और मसाला की बहुत मात्रा के कारण इसे रोज खाना मैं suggest नहीं करूंगी।


       सर्दियों में आंवला खाने के फायदे.......


       * आंवला को सुखा कर उसका चुर्ण बना लें, अगर रोज एक चम्मच शहद और आंवला पाउडर मिलाकर गर्म पानी के साथ लें तो मोटापा कम होता।


      * आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण यह शरीर के सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, रोज सुबह आंवला जूस लें।


       * सर्दियों के मौसम में अक्सर सर्दी खांसी की शिकायत होती है इसलिए रोज सुबह लेने से यह अंदर से हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। इसमें विटामिन सी रहता जो वायरल सर्दी , बुखार से बचाव करता है।


       * आंवला में विटामिन ई और बीटा कैरोटीन की मात्रा ज्यादा रहती जो हमारे त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता। बुढापा जल्दी आने नहीं देता है। बालों के लिए भी फायदेमंद है।




        * कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कैरोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर रहता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों में गठिया वाले की problem बढ़ जाती है इसलिए आंवला का रोज सेवन करें।

 

        * झुर्रियां कम करने के लिए दही और आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बना चेहरे पर लगाएं। 


      * आंखों की रोशनी बढ़ाता, पीरियड्स में आराम देता, बहुत सारे बिमारी में फायदेमंद है। इसलिए रोज सुबह किसी ना किसी रूप में आंवला अवश्य खाएं।


       बच्चों को आंवला खिलाना और मुश्किल होता है इसलिए मैं उनको आंवला का मुरब्बा बना कर देती जो मीठा होता और वो खुशी खुशी खा लेते हैं। उसको बनाने के लिए कुकर में एक किलो आंवला अच्छी तरह धो कर उबाल लें। एक दो सीटी में ही बंद कर दें।


       अब उसको रूम टेम्परेचर तक ठंडा कर, मैस कर लें बीज निकालकर रख लें। अब कराही में घी गर्म कर उसमें दो चुटकी जीरा डालें फिर मैश किया हुआ आंवला डाल भून लें जब हल्का भून जाए तो उसमें आधा या तीन पाव किलो चीनी या गुड़ डाल दें जब पुरी तरह मिल जाए सब तो गैस बंद कर दें। मीठा अपने स्वाद अनुसार डाल सकते चुंकि मैं मीठा ज्यादा खाती तो....

Post a Comment

0 Comments