सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें

    सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। सर्दियां शुरू होते ही सबसे बड़ा problem हमारी त्वचा को होता है। त्वचा रूखी सूखी, बेजान होने लगती है। सर्दियों में तो हाथ पैर की त्वचा कभी कभी इतनी रूखी हो जाती है कि खुद से खुद को बहुत बार छिल जाता है। होंठ वैसे ही रुखे सुखे, गाल तो और पुरे फटे फटे हो जाते... इसके ऊपर एक जोंक भी आजकल निकला है--" विदेशों में ठंड आने पर लोग इंजाय करते हैं और हम गाल फटने से बचने के उपाय 😜😜" 


      ये तो बस एक जोक था, लेकिन सच्चाई यही है कि सर्दियों में त्वचा का देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होता है। बहुत सारे क्रीम लगा कर देख लें वो बस घंटे दो घंटे त्वचा को नमी देती है लेकिन अगर ये घरेलू उपाय कुछ अपना लें तो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होगा। बेजान होती त्वचा फिर से जानदार और चमकदार हो जाएगा।

https://aayushmank.blogspot.com/?m=1


      सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें.....How to take care of skin in winter.....


      * सर्दियों में हम सबसे पहले पानी पीना‌ कम कर‌ देते हैं, जिससे शरीर में पानी की आपूर्ति कम होती है और त्वचा रूखी सूखी बेजान लगती है। इसलिए ध्यान रखें ठंड‌ में पानी बहुत पीएं।


       * सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते हैं, मन भी बहुत लगता है लेकिन गर्म पानी से हमारी त्वचा रूखी बेजान हो जाती है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी से नहाते। इससे त्वचा पर कुछ ज्यादा बुरा असर‌ नहीं होगा।


       * सर्दियों में सबसे ज्यादा हाथ‌ और पैर फटने लगते हैं इसलिए हर रोज हाथ पैर में नारियल तेल या सरसों तेल या कोई भी moschuraizer cream से full body मसाज करें। रात को सोने से पहले या सुबह नहाने से थोड़े देर पहले क्रीम लगा तब नहा लें।


       * सर्दियों में त्वचा पर साबुन बहुत नहीं लगाना चाहिए। ज्यादा साबून लगाने से त्वचा रूखी हो जाती है। जिस जगह पसीना ज्यादा आए‌ जैसे Armpit, नीचे के कुछ हिस्सों में वहां साबुन लगाएं। 


       * धूप, हीटर या ब्लोअर के ठीक सामने बिल्कुल नहीं बैठे ये आपके त्वचा का नमी सोख लेती है। इससे त्वचा रूखा हो जाता है।


      * कच्च दूध और शहद मिलाकर पुरे शरीर में 10 मिनट लगा धो लें, इससे नमी बनी रहती है।


     * अपने फेस और लिप पर पेट्रोलियम जैली के बजाय कोई आयुर्वेदिक लिप बाम लगाएं। ज्यादा अच्छा होगा।


      * रात में सोते समय नाभि में सरसों तेल डालें इससे होंठ नहीं फटते हैं। पैर को गर्म पानी में डुबोकर रखें इससे पेडीक्योर ‌हो जाएगा।


      * चेहरे पर बेसन, नींबू, गुलाब जल और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट लगाने से त्वचा का रूखापन खत्म होता है। या फिर मलाई, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर ‌10 मिनट मसाज कर ठंडे पानी से धो लें।

      

       हमारे पोस्ट पर बने रहिए सर्दियों में होने वाली ‌बहुत सी‌ Problem के लिए हम जानकारी देते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments