कहीं ये डेंगू के लक्षण तो नही, जानें इसके कारण और उपचार

      डेंगू मच्छर का प्रकोप जब शुरू होता है तो पुरा शहर परेशान हो जाता है। इसमें अक्सर इतना तेज बुखार आता और पुरे शरीर में इतना दर्द होता है कि मरीज के जान पर बन आती है। WHO के एक रिपोर्ट के अनुसार इस डेंगू बुखार से हर साल लगभग 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित होते हैं। इस साल बारिश बहुत हुआ है तो मच्छर भी बहुत पनप रहे हैं। ठंड में वैसे भी मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है इसलिए हम इस पोस्ट में डेंगू के लक्षण, कारण और उपचार बता रहे हैं।


      डेंगू के कारण.....


       डेंगू होने का मुख्य कारण एक छोटा सा मच्छर है। जो हमारे स्वस्थ शरीर को बीमार कर देता उस मच्छर का नाम है एडीज इजिप्टी मच्छर होता तो छोटा सा है लोगों में हमें मौत के मुंह तक पहुंचा सकता है। यह मच्छर अक्सर दिन और सुबह में काटता है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक तो वैसे उड़ता नहीं है इसलिए यह पैर या कमर‌ तक ही काट कर बीमार कर देता है। इसके शरीर पर उजला काला का धारीदार रेखा होता है।


       

        डेंगू फैलता कैसे है - डेंगू वायरस है, जब यह वायरस वाला‌ मच्छर किसी को काटे तब हमें डेंगू होता है। लेकिन जब ये एडीज मच्छर फिर किसी दुसरे स्वस्थ आदमी को काटता है तो जब उसका खून चुसता है तो अपना इंफेक्शन वाला वायरस उस मच्छर के सहारे फिर दुसरे ‌स्वस्थ में डाल देता जिससे वह भी डेंगू से पीड़ित हो जाता। 


       डेंगू के प्रकार - डेंगू वायरस जब किसी को इफेक्ट करता है और वो जब ठीक हो जाता है उसका शरीर खुद को Immunized कर लेता है। लेकिन वो उस समय पर पहले प्रकार के वायरस से खुद को Immunized करता है बाकी 3 और वायरस है जो उसको फिर बीमारी कर सकते हैं। इन वायरस के नाम है - DENV-1, DENV-2, DENV-3, DENV-4 हर बढ़ता चरण आपको और बीमार कर सकता है।


कहीं ये डेंगू के लक्षण तो नही....

शरीर में अगर ये सब लक्षण दिखाई दें तो जल्द डॉ से संपर्क करें। घबराने की जरूरत नहीं है आप अगर कुछ एतिहात बरतें और दवा ले आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।


* बहुत तेज बुखार - अगर आपका बुखार 102°- 103° से उतर ना रहा हो।


* दर्द - डेंगू बुखार से हड्डियों और मांसपेशियों, जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। सर और आंख के पीछे भी बहुत तेज दर्द होता है।


* चकत्ते होना- शरीर पर लाल लाल दाने या चकत्ते उभर आना। रेशैज जिसमें खुजली भी होती है।


* जी मिचलाना - उल्टी जैसे लगना, जी मिचलाना, पेट में दर्द, चक्कर आना, कभी कभी नाक से खून भी आ जाता, आदि जैसे लक्षण दिखाई दें तो डॉ से संपर्क करें।


डेंगू का उपचार.....


* डेंगू होने पर शरीर की हाइड्रेट रखें। पानी या तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी आदि सब पीते रहें।


* तुलसी का काढ़ा, मेथी पत्तो की चाय, पपीता के पत्तों का रस ये सब पीएं। विटामिन सी, हल्दी, अनार, गिलोय, बकरी का दूध, ज्वार का जड़ आदि चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।


* डेंगू मच्छर से बचने के लिए हाथ पैर फूल बांह का कपड़ा पहने, मौजे जूते पहन रहे, घर के आसपास पानी जमा होने ना दें, मच्छर दानी का प्रयोग करें।


* डाॅ के संपर्क में रहें। बाकी अगले पोस्ट में और बताएंगे।

Post a Comment

0 Comments