चैत्र नवरात्रि 2019 कब है

   होली खत्म होते ही, फाल्गुन मास खत्म हो जाता है।और इसी के साथ हिन्दू धर्म का साल भी खत्म। चैत्र मास में हमलोग का नया साल होता है। इस महीने का प्रारंभ मां दुर्गा की पूजा से होता है। साल में चार नवरात्र होते हैं।दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक। एक आश्विन नवरात्र और एक चैत्र नवरात्रि लोग बहुत जगह धुमधाम से मनाते हैं।

     इस साल चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से शुरू है। पहला पूजा मतलब कलश स्थापना 6 अप्रैल को होगा। और 14 अप्रैल को रामनवमी के साथ समाप्त हो जायेगा। नवरात्रि में माता की पूजा जो सच्चे मन से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है ‌।

    6 अप्रैल शनिवार को सुबह 6.10 से 10.20 तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। समाप्त रामनवमी के दिन होता है।इस बार रामनवमी दो दिन है। 13 अप्रैल की सुबह 11 बजे के बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाती है और 14 अप्रैल सवेरे 10 बजे तक नवमी तिथि है। इस कारण दोनों दिन रामनवमी मना सकते हैं।

    नवरात्रि के दौरान भक्त नौ दिन तक माता की पूजा आरती करते हैं। कुछ लोग फलाहार पर ही रहते हैं। पुरे सात्त्विक भोजन कर पुजा पाठ करते हैं। कोई दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है तो कोई रामायण का। इस नौ दिन में प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

    नौ दिन तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नौवें दिन कन्या पूजन किया जाता है।
     

Post a Comment

0 Comments