स्वस्थ शरीर रखने के उपाय

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय बचाते ही नहीं। हर समय पैसा के पीछे भागते भागते पैसा तब उनको भगाने लगता कभी इस डाॅक्टर के यहां तो ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌उस डाॅक्टर के यहां। आदमी अपने लिए समय निकाल ही नहीं पाता। जिस कारण हर कोई आदमी किसी न किसी बिमारी से जुझ रहा। मोटापा, जोड़ों का‌ दर्द,बी पी, डायबिटीज अनेकों प्रकार की बिमारी से सब परेशान हैं। इन सब से बचने के लिए हम लोग को कुछ उपाय करना ‌‌‌चाहिए। जैसे सुबह जल्दी उठना और रोज कुछ कदम पैदल चलना चाहिए। समय पर जगना समय पर सोना, रोजाना कम-से-कम 8 घंटे से सोना चाहिए। समय पर रोज खाना खा लिया करें। दिन में 5-6 बार थोड़ा थोड़ा करके खाना चाहिए। कुछ महिलाओं को क्या‌ होता कि सबेरे से काम करते करते 12 बजे एक बार ही भर पेट खाना खा लेते हैं। जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता। महिलाएं कभी अपने शरीर पर ध्यान नहीं देती है बस पति और बच्चों में खुद को खपा देती है। अगर समय ज्यादा नहीं है तो कोई जिम ज्वाइन कर लेना चाहिए। व्यायाम से शरीर फिट रहता है।‌ साइकिलिंग,स्वीमिंग ये सब भी व्यायाम का ही एक पार्ट‌ है। अपने खाने में कैल्शियम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे हड्डी मजबूत होते हैं। आजकल 95 फीसदी आदमी इस जोड़ के दर्द से प्रभावित हैं। हरा पत्तीदार सब्जी, सलाद अंडा,दूध,दाल ये सब का सेवन भी भरपूर करना चाहिए। पानी खुब पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए कम से कम आधा घंटा रुक कर तब पानी पीयें। फ्रीज का पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए। ये हमारे शरीर को कमजोर कर देता है।

Post a Comment

0 Comments