महिला दिवस Women's day 2024 Theme

       8 मार्च को International women's day यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन पुरे दुनिया में महिलाओं के त्याग, साहस और बलिदान को सम्मानित किया जाता है। महिलाएं भी समाज का एक अहम हिस्सा है ये लोगों को बताया जाता है, दुनिया को आगे बढ़ने में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है इसलिए उनको सम्मानित किया जाता है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया जाता है। महिला दिवस कब से शुरू हुआ, क्यों मनाया जाता है,हर साल एक थीम पर मनाया जाता है, इस साल का थीम क्या है सब जानेंगे इस पोस्ट में......


      अंतराष्ट्रीय महिला दिवस International women's day कब और क्यों मनाया जाता है......
       अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। समाज के निर्माण में जितना पुरूष का हाथ है उतना ही महिला का है, जो लग्न मेहनत पुरूष करते वही महिलाएं भी करती हैं लेकिन महिलाओं को वो नाम, वो अधिकार नहीं मिल पाता है। आज भी ऑफिस, स्कूल या जहां महिलाएं काम करती महिलाओं को ना वो सम्मान मिलता ना समुचित अवसर इसलिए महिला दिवस मनाया जाता कि वो अपने अधिकारों के प्रति खुद भी जागरूक रहें और पुरुष भी समझें कि बराबर है।


     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई... 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस....

     असल में महिला दिवस की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में हुई थी जब कुछ 15000 महिला मजदूरों ने अपने हिस्से के लिए सरकार से मांग की थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 15000 महिलाएं एक साथ उतरी थी कि उनके काम का समय कम हो और जितने घंटा काम करते उतना वेतन मिले। महिलाओं को उस समय तक वोट का अधिकार नहीं था और उसी दिन से वोट के अधिकार के लिए भी अपना आवाज उठाई थी।

     उनके इस आंदोलन के एक साल बाद जाकर अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहला महिला दिवस मनाया, फिर क्लोरा जेटिकन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे पहले प्रस्ताव रखा। जेटिकन वामपंथी विचारधारा से थी वो महिलाओं के हक के लिए बोलती थी उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 1910 में कोपेनहेगन में सबको शामिल होने का सुझाव दिया.....

     जिससे पहली बार 17 देश के 100 महिलाओ ने हिस्सा लिया और इस प्रस्ताव से सहमत हुई। उसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में मनाया गया। उसमें कोपनहेगन, जर्मनी, स्वीटजरलैंड और ऑस्ट्रिया में पहली बार मनाया गया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की और 8 मार्च को मनाने का दिन तय किया।

      Women's day Theme 2024....

   Women's day हर साल एक थीम पर मनाया जाता है। इस साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम Inspire Inclusion है जिसका मतलब महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को समझाना। हमारे समाज को समझना होगा कि महिलाएं समाज, घर, वर्क पैलेस, नौकरी आदि के लिए कितना जरूरी है। आज जब महिलाएं नौकरी पर जाती तो पुरुष मजाक उड़ाते, उन्हें कमजोर समझते लोगों को समझना होगा महिलाएं भी पुरुष के बराबर है।


 




Post a Comment

0 Comments