Black fungus क्या है और इसके कारण क्या है

    Corona की रफ्तार कुछ हद तक कम हो गई है लेकिन आजकल एक नई बिमारी अपना पैर फैला रही है वो है ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और यैलो फंगस...आज मैं आपको Black fungus के बारे में बता रही हुं कि यह क्या है, इसके होने के कारण क्या हैं और ब्लैक फंगस के लक्षण क्या है। इस पोस्ट में black fungus के बचने के कुछ उपाय भी बताउंगी..आप पढ़ें शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग खुद को शेफ कर सके....

       Black fungus ब्लैक फंगस क्या है.....

    ब्लैक फंगस ज्यादातर आंख, मस्तिष्क, फेफड़ा और साइनस को प्रभावित करता है। कुछ कुछ मामलों में यह शरीर के दुसरे हिस्सों को भी प्रभावित करता है, यह मरीज की जान तक ले सकता है या फिर आंख हमेशा के लिए खोना पड़ सकता है। इस बिमारी का असली नाम म्यूकोरमाइसिस है इसके जीवाणु हमारे वातावरण में मौजूद हैं ऐसे तो हमको ये नुकसान नहीं पहुंचा सकते लेकिन जब हमार शरीर कमजोर हो तब खतरा बढ़ जाता है। ब्लैक फंगस होने पर आंखों के पास फंगस जमा हो जाता है जिससे रेटिना में खून जाना बंद हो जाता है और इससे हमारे आंखों की रोशनी चली जाती। ये कोरोना से ठीक हुए लोगों में ज्यादातर देखा गया है।‌‌‌‌‌‌ वो ब्लैक फंगस से संक्रमित जल्दी हो जाते....  

     ब्लैक फंगस का एक प्लस पॉइंट है यह कोरोना वायरस जैसे छुने से नहीं फैलता है। यह फंगस हवा में है जो नाक से होते हुए अंदर जाता है। यह ना छुने से फैलता, ना संपर्क में आने से....

      Black fungus शरीर के दुसरे हिस्सों को कैसे प्रभावित करता......

       ब्लैक फंगस मुख्यत: उन लोगों को ज्यादा effect करता है जो कोरोना वायरस के कारण बहुत दिनों तक ऑक्सीजन पाइप और वेंटीलेटर पर रहे हो। यह फंगस पहले आंख, नाक के रास्ते मस्तिष्क तक पहुंचता है और वहां हड्डी या त्वचा जिसके संपर्क में आया उसको खत्म कर देता जिससे लोग मरते भी बहुत है। सही समय पर अगर इसकी पहचान हो गई तो कुछ हद तक जान बचाया जा सकता है। 

        Black fungus ब्लैक फंगस के कारण क्या है......

     ब्लैक फंगस होने का प्रमुख कारण है इम्यूनिटी का कमजोर होना। स्टेराॅइड का अत्यधिक इस्तेमाल से, जैसे डायबिटीज के मरीजों को स्टेराॅइड की मात्रा दी जाती है उनको ब्लैक फंगस का खतरा है, स्टेराॅइड से इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है इसलिए ब्लैक फंगस का खतरा हो सकता है। कैंसर मरीजों को, किसी तरह के ऑर्गन बदलाव के बाद भी शरीर कमजोर हो जाता है उनको भी, कोरोना के बाद शरीर बहुत कमजोर हो जाता उनको भी ब्लैक फंगस का खतरा रहता है।

       ब्लैक फंगस के लक्षण....

     *  सिर दर्द रहना, बुखार, 
     *  नाक और आंख के आस पास काली पपड़ी जैसे जमना 
      * आंख से धुंधला दिखाई देना, आंख लाल होना, आंख बंद खोलने में दर्द, आंख के आस पास सूजन, जलन या दर्द
     * सीने में दर्द की शिकायत
     * नाक बंद होना या नाक से या खांसते हुए गले से खून आना
     * सांस लेने में दिक्कत
    * चेहरे के एक हिस्से में सूजन, चेहरे का रंग बदलना, सनसनी कम होना
    * वजन कम होना
     * थकान, 
     * दांत में दर्द या ढीला होना, चबाने में दिक्कत, उल्टी 

      ब्लैक फंगस Black fungus का इलाज....

    ब्लैक फंगस के लक्षण में कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके लिए कोई घरेलू उपचार नहीं करें। नहीं तो जान जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments