अंगूर माइग्रेन सहित और भी कई रोगों में है फायदेमंद

          अभी बाजार में हरे हरे रस भरे अंगूर आ गए हैं। अंगूर वैसा फल है जिसको खाने में आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। बस एक गुच्छा लिए तोड़ तोड़ कर मुंह में डालते गए। ना छिलका उतारना ना बीज फेंकना। वैसे बहुत से लोगों को तो अंगूर से बनी शराब ज्यादा पसंद होती। लेकिन अंगूर भी खाने चाहिए, ये हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

       अभी हाल ही किए एक शोध में पाया गया है कि अंगूर खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। अंगूर के छोटे-छोटे दाने में फाइबर, आयरन, साइट्रिक एसिड, ग्लूकोज, विटामिन सी और ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, बी6, आदि मिनरल्स पाए जाते हैं।

       अंगूर खाने के फायदे......

     * अगर आप लगातार सर दर्द यानी माइग्रेन से ग्रसित हैं तो रोज एक कप अंगूर का रस या 150ग्राम अंगूर खाएं।

     * टीबी, कैंसर या किसी तरह के ब्लड इंफेक्शन वाले रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

    * खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस और शहद का सेवन लाभकारी होता है। एक कप अंगूर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से लाभ होगा। यह हीमोग्लोबिन स्तर भी बढ़ाता है।

     * अंगूर में विटामिन ए पाया जाता है जो भूख को भी बढ़ाता है और यह आंख, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

    * अंगूर के रस को मुंह के छालो या घाव में लगाने से राहत मिलती है।

    * ब्लड प्रेशर वालों के लिए अंगूर रामबाण औषधि है। अंगूर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की शक्ति होती है। इसलिए ब्लड प्रेशर वालों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन अवश्य अंगूर ख़ाना चाहिए।

     * डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी अंगूर फायदेमंद है। अंगूर के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

    * कब्ज की समस्या हो, भूख ना लगता हो, जिस कारण वजन बढ़ाने में अंगूर बहुत फायदेमंद साबित होता है।

    * अंगूर खाने से गठिया और अस्थमा में लाभ होता। यह सूजन को भी कम करता।

    * गर्भावस्था में अंगूर का सेवन अवश्य करें। इस दौरान कब्ज की समस्या होती, इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता।

     * गर्भावस्था में दांत को मजबूती प्रदान करता, इसमें पाया जाने वाला कार्बनिक अम्ल और कैल्शियम मुंह को हानि पहुंचाने वाले वैक्टिरिया को नष्ट कर दांत ठीक रखता।

     * लेकिन गर्भावस्था में एक लिमिट मात्रा में ही अंगूर खाना चाहिए। ज्यादा खाने से ये डायरिया भी ला सकता है।




Post a Comment

1 Comments