पति पत्नी का रिश्ता

    दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है पति-पत्नी का, लेकिन इसमें प्यार हो तब। ना तब ये रिश्ता बोझ हो जाता है। हर रिश्ते में थोड़ी ऊंच-नीच होती है, लेकिन ये रिश्ता पर्वत के समान ऊंची तो समुद्र के जैसे गहरी होती है। तब कहीं दोनों की गाड़ी एक पटरी पर चलती है।

    दोनों का रिश्ता पानी के बुलबुले के समान कमजोर तो कभी चट्टान के जैसे मजबूत होता है। बस शर्त यह है दोनों में सच्चा प्यार हो। आजकल तलाक के किस्से बहुत होने लगे, हल्की सी दरार रिश्तों में बड़ी खाई खोद देती है।

    पति-पत्नी के रिश्ते में सबसे बड़ी बात है विश्वास..एक पत्नी अपना सब कुछ छोड़कर एक पति के भरोसे आती है। जहां वो अपने पति से अच्छा व्यवहार और सच्चा प्यार बस मांगती। बदले में अपना सारा कुछ पति पर न्योछावर कर देती है।

   पति भी इसी विश्वास के साथ उसको अपने घर लाता है कि पत्नी उसके और उसके मां बाप सबको अपना बना लें। पत्नी पति के हर रिश्ते को अपना बना लेती है। यही उम्मीद वह‌ पति से भी करती हैं। लेकिन जब कोई इस उम्मीद पर नहीं उतर पाते तो दुख बहुत होता है।

   पति पत्नी के बीच कभी कभी पैसों को लेकर भी झगड़े हो जाते हैं। पति या पत्नी की अच्छी कमाई है तो सब बढ़िया। अगर कभी बुरा वक्त आया उस समय और ज्यादा प्यार की जरूरत होती है। यही प्यार‌ बुढ़ापे में एक-दूसरे की लाठी बनती है।

    इस रिश्ते में कभी कभी नासमझी भी बहुत जरूरी होती है।‌‌‌‌अगर आप बहुत जानते हैं फिर भी एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए चुप्पी साध लें। हर बात पर एक दूसरे को टोका-टाकी करने से दुरी आती है रिश्ते में। एक दुसरे का सम्मान हर समय करना चाहिए।

   पति पत्नी के बीच तीसरा किसी को भी नहीं आने दें। ना अपने मां बाप और ना ही बच्चे। किसी के कहने या सुनने से अपने रिश्ते में दरार नहीं आने दें। कभी मां ये कह दी,वो‌ कह दी आपस में लड़ाई करने लगते, उससे बचें।

   और अंत में यही कहुंगी कि इस रिश्ते को प्यार से भर‌ दीजिए।ये दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। ना तब बोझ लगने वाले रिश्ते कभी नहीं सुधरते। जवानी में इतना प्यार दे इस रिश्ते में कि बुढ़ापा उन यादों में ही कट जायेगी।

   कैसा लगा मेरा ये पोस्ट कमेंट जरुर करें..

Post a Comment

0 Comments