अटल बिहारी वाजपेई जी की 9 बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री के रूप में वाजपेई जी का कार्यकाल क‌‌ई सफलताओं वाला रहा है। उन्होंने गठबंधन की राजनीति को नई दिशा दी। आइए जानते हैं उनकी उपलब्धियों को...
अटल बिहारी वाजपेई जी की उपलब्धियां


    1. पोखरण परमाणु परीक्षण- अंतरराष्ट्रीय विरोधों को दरकिनार करते हुए परमाणु परीक्षण के जरिए ये जता दिया कि भारत किसी के दबाव में नहीं झुकेगा। उन्होंने देश के आत्मविश्वास को बढ़ाया कि वह हर हालात का सामना कर सकता है।

    2. सर्व शिक्षा अभियान- उनकी सरकार द्वारा शुरू किया गया सर्व शिक्षा अभियान सबसे लोकप्रिय सामाजिक अभियान था, जिसमें पहली बार 6 से 14 साल की उम्र के सभी बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा देने का प्रावधान किया गया था।

    3. दिल्ली मेट्रो- दिल्ली सहित कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन का आधार बनी मेट्रो की बुनियाद उन्हीं के समय में रखी गई थी।

     4. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना- देश के चारों कोनों को ऑल वेदर रोड से जोड़ने वाली यह महत्त्वाकांक्षी सड़क परियोजना के कारण आवागमन बहुत आसान हो गया। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई को हाइवेज के नेटवर्क से जोड़ने में मदद की।

     5. विनिवेश मंत्रालय- वाजपेई सरकार ने पहली बार एक अलग विनिवेश मंत्रालय का गठन किया। इसके तहत घाटे में चल रहे सार्वजनिक उपक्रमों की हिस्सेदारी बेची जानी थी। यह कदम इस विचार से प्रेरित था कि सरकारों का काम उद्दोग धंधा चलाना नहीं है।

     6. ऑपरेशन विजय- सीमा रेखा को पार किए बिना पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए शुरू किए गए इस सैन्य अभियान कारगिल युद्ध को भला कोई कैसे भुल सकता है।

     7. लाहौर बस यात्रा- पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के लिए फरवरी 1999 में बस से लाहौर पहुंचे, लेकिन उन्हें उधर से कारगिल का धोखा मिला।

     8. छोटे राज्यों का गठन- झारखंड और उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों का गठन कर यह संकेत दिया कि भविष्य ऐसे ‌ ही‌ छोटे राज्यों का है।

    9.संचार क्रांति- देश में संचार क्रांति लाने में अटल जी की अहम भूमिका रही है। वाजपेई सरकार ने पहली बार टेलीकॉम सेक्टर के लिए फिक्स्ड लाइसेंस फीस को हटाकर रेवेन्यू शेयरिंग की व्यवस्था की। टेलीकॉम डिस्प्युट सेटलमेंट अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन भी वाजपेई सरकार ने पहली बार किया था।

अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर उनके सम्मान में 100 का स्मारक सिक्का जारी

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है।इस आयोजित समारोह में वाजपेई जी के खास सहयोगी और लालकृष्ण आडवाणी,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments