धनतेरस पर झाड़ू अवश्य खरीदें और क्या खरीदना शुभ अशुभ है जानें

    धनतेरस की खरीदारी जोड़ शोर पर है, पुरा बाजार भरा है सामान से आपने भी पुरी लिस्ट बना ली होगी शापिंग की लेकिन एक बार अवश्य इसको पढ़े। धनतेरस दीपावली मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा का दिन है, इस दिन हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सारे उपाय करते हैं इसलिए धनतेरस पर कुछ वैसा नहीं करना चाहिए कि आप पुरे साल पैसे की कमी से परेशान रहे। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन क्यों, इसका महत्व क्या है वो भी जानें। बाजार में भीड़ बहुत रहती और जानकारी के अभाव में कुछ लें आते जिस कारण कभी कभी आर्थिक तंगी भी हो जाती इसलिए आइए विस्तार से धनतेरस की खरीदारी के बारे में जानते हैं।

        धनतेरस पर झाड़ू अवश्य खरीदें क्यों और इसका महत्व क्या है......

     धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है, इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकरात्मकता घर आता है। झाड़ू सुख समृद्धि बढ़ाने वाली और दरिद्रता दूर करने वाली होती है। कहा जाता है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी कभी घर छोड़ कर नहीं जाती है, पुराने कर्जदार से भी छुटकारा मिलता है। धनतेरस पर जो भी खरीदें उससे 13 गुना ज्यादा आपको मिलता है।

      धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखें.....

      धनतेरस पर झाड़ू हमेशा तीली वाली या फूल वाली लें। झाड़ू 3,5,7 की संख्या में लें कम से कम तीन तो अवश्य लें। झाड़ू लंबी, मोटी लें मुरझाई सी टुटी हुई सी एकदम नहीं लें। झाड़ू घनी हो, प्लास्टिक की झाड़ू बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए ये अशुद्ध धातू होता है अशुद्ध धातू धनतेरस को खरीदना अशुभ फल देता है। 

      नया झाड़ू खरीद कर सीधे उपयोग नहीं करना चाहिए पहले पुराने झाड़ू की पूजा कर नये झाड़ू में सफेद धागा बांध कुंकंम अक्षत छिड़क पूजा करें तब उपयोग करें। पुराने झाड़ू बाहर फेंक दें। झाड़ू पलंग या अलमीरा के नीचे नहीं रखें, इसे छूपा कर रखना चाहिए।

        धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ अशुभ है जानें.....

     धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल, तांबा, लक्ष्मी -गणेश की मुर्ति, मिट्टी की दीये, झाड़ू, धनिया का बीज, गोमती चक्र, बच्चों के मिट्टी के खिलौने, खील बताशे, घर कुंडा, नमक, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। अगर टीवी, फ्रीज लेने की सोच रहे तो अभी ले सकते हैं बहुत सारे जगह बहुत ऑफर भी मिल जाता है।

     धनतेरस पर लोहे का कील या नुकीली चीज बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। स्टील या अल्युमिनियम का बर्तन, कांच या चीनी का सामान, नकली आभूषण आदि खरीदना अशुभ फल देता है। 

Post a Comment

0 Comments