डिप्रेशन से बचने के लिए करें ये उपाय

      अभी पिछले साल जब से कोरोना शुरू हुआ, लोगों को बिजनेस में, अपने ऑफिस में, घर में पड़े पड़े रहने से भी बहुत टेंशन हुआ।‌ बहुत से लोग इस कारण डिप्रेशन में भी चले गए। वैसे देखा जाए तो हर कोई किसी ना किसी कारण से कभी ना कभी डिप्रेशन में जा सकता है। यह कोई भयंकर बिमारी है, यह दिमाग की एक बिमारी है जो आपके दिमाग और शरीर दोनों को प्रभावित करता है।

      डिप्रेशन से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपने ‌परिवार, जोड़ीदार का साथ चाहिए तब कुछ डॉ करेंगे और कुछ घरेलू उपचार। पुरी दुनिया में लगभग 350 मिलियन लोग डिप्रेशन के शिकार हैं, इनकी संख्या बढ़ती ही जाती है कम ना हो रही। इसका कारण शायद लोग‌ खुद को इतना‌ सेपरेट कर लिए हैं, किसी से मन की‌ बात भी शेयर नहीं करते, कुछ तो ऐसे हैं जो अगर मन की बात शेयर किसी से कर‌ दें तो उसका मजाक बना देते या पुरी दुनिया हल्ला मचा देते।

       डिप्रेशन शिकार व्यक्ति या तो एकदम गुमसूम रहता है, या फिर बेहद चिरचिरा हर छोटी छोटी बातों पर चिल्लाता है। कभी कभी वो डरने लगता है उसके मन में छोटी सी घटना ऐसे घर कर जाती कि लगता पुलिस पकड़ लेगा। वो जिंदगी से हतास और आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। वह अकेला रहना पसंद करता है, खाना भी‌ ढंग से नहीं खाता है। उसकी सोच हमेशा नकरात्मक होती है। डिप्रेशन में कभी कभी खाना बढ़ भी सकता है।‌ उसे आत्महत्या करने का मन हो सकता है। नींद भी नहीं आती उसे, वो शारिरिक एक्टिविटी तेज कर‌ देता।या तो पुरा दिन चलते रहता है, बोलते रहता.…ऐसा कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


       डिप्रेशन का कारण तो ‌बहुत सारा‌ हो सकता है। जब आदमी प्यार में हार जाए, जब पुरी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिले। या उसकी सारी कमाई लूटती हुई दिखें, किसी अपने को को खो दें, ज्यादा मात्रा में नशा करता हो। अनुवांशिक कारण भी बहुत सारे केस में होता है। 

      डिप्रेशन से बचने के लिए करें ये उपाय......


       आप के लिए भी कोई जी रहा है इसलिए अगर कभी लगे कि आप डिप्रेशन में जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने भरोसे के आदमी से अपने दिल की सारी बात कहें। और प्लीज़ सुनने वाले से एक मेरा पर्सनल रिक्वेस्ट है - "कोई आपको बहुत भरोसे की बात बता रहा हो तो शांति से सुने, कोई आपके सामने अपना दिल रख रहा आप मजाक बना उसको इस दुनिया में बदनाम नहीं करना, आप तो बस सुन रहे कहने वाला तो अपनी दुनिया, एहसास आपके नाम कर रहा।"


     अगर कोई सुनने वाला ना हो, लिखे उस बात को सौ बार लिखें। फिर भी कोई बात और बतानी है कमेंट करें मुझे मैं रिप्लाई दुंगी आपकी हर बात सुंनुंगी। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। अपने काम को अपने ‌ऑफिस के कलिग से शेयर करें। सप्ताह में एक दिन की छुट्टी अवश्य लें। अपने चाहने वालों परिवार वो या पति-पत्नी, GF/BF किसी के साथ भी छुट्टी पर कहीं घुमने जाएं। 
 
       अपना पसंदीदा गाना सुने, अपने जान पहचान वालों से हमेशा बात करें। अकेला नहीं रहें, दुनिया में कोई अकेला नहीं रह सकता है। डिप्रेशन में आज जाने का सबसे बड़ा कारण कि वो परिवार से ताल्लुक तोड़ कर अपने में खुश रहना चाहते हैं। पुरानी बातें भूल जाएं हमेशा उसको याद कर रोते ना रहे। सोचे कि शायद यही आपकी किस्मत है। पैसे रूपए का टेंशन बिल्कुल ना ले आज गया है तो कल फिर आएगा, आप है तो ऐसा कितना पैसा आ जाएगा। कभी भी खुद को ब्लैम ना करें गलती किसी से भी हो सकती है।

‌       डिप्रेशन से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपने ‌परिवार की सपोर्ट की जरूरत होती है। उसका हर तरह से ख्याल रखें। उसको ये एहसास दिलाएं कि आप उसके लिए हर हालात में खड़े हैं। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय पुरे परिवार बिताएं। उनको जो पसंदीदा काम हो वो करने दें। 

      उन्हें एलौपेथ डॉ से दिखाएं। आप घरेलू उपाय भी कर‌ सकते लेकिन पहले एलोपैथी चिकित्सा में जाएं। उनके खान पान का ख्याल रखें। पानी बहुत मात्रा में पिलाएं। हेल्दी फूड दें, जैसे काजू-बादाम, दूध, शतावरी, केसर, अश्वगंधा, आदि का सेवन करें। सर पर नारियल तेल में नीम के पत्ते को पीसकर मालिश करें।‌ या लेप लगा थोड़ी देर छोड़ दें। 

Post a Comment

0 Comments