जामुन खाने के फायदे

     जामुन जो‌‌ हल्का बैंगनी ‌‌‌रंग का‌ होता है। यह छोटा सा फल होता है ‌ यह अभी कुछ दिन ही मिलता है। यह गर्मी और बरसात में मिलने वाला फल है। यह मीठा फल होता है और बहुत ही कोमल होता है, इसका बीज भी बहुत कोमल होता है। यह भारत, दक्षिण एशिया और इंडोनेशिया के कुछ इलाकों में पाया जाता है। जामुन में लगभग हर लवण पाया जाता है, जिससे शरीर की हर आवश्यकता होती है।  इसको खाने के बहुत फायदे हैं जानें...

     जामुन के फायदे

   *  जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके बीज सुखाकर पीसकर पीने से बहुत फायदा होता है। जामुन खुन में मौजूद चीनी को नियंत्रित करता है।
   *  जामुन त्वचा को निखारने में मदद करता है। सफेद दाग वालों को इसका पेस्ट लगाने से धीरे-धीरे रंग त्वचा के रंग पर आ जाता है।
   * दांतों में पायरिया वालों को जामुन के बीज पीसकर नमक मिलाकर दांत और मसूड़े पर मालिश करने से फायदा होता है। जामुन के पत्तों को जलाकर राख के मंजन करने पर या पत्तों को गरम पानी में उबालकर कुल्ला करने से मसुड़े मजबूत होती हैं। कोमल पत्तों को चबाकर खाने से मुंह का दुर्गंध दूर होता है।
   * जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। यह खून की कमी दूर करती है।
   * जामुन में विटामिन ए और सी पाया जाता है। जिससे आंखों को फायदा होता है। जामुन के बीज और छाल पेट के लिए बहुत अच्छा है। इससे डायरिया, पेचिश और अपच में फायदा होता है।
   *     काटे गए स्थान पर इसकी ताजी पत्तियों का पुल्टिस बांधने से घाव स्वच्छ होकर ठीक होने लगता है क्योंकि, जामुन के चिकने पत्तों में नमी सोखने की अद्भुत क्षमता होती है।
    * गर्मियों में अक्सर लोग पेट संबंधी रोगों से परेशान रहते हैं। ऐसे में जामुन का रोजाना सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जामुन को सेंधा नमक के साथ खाने से पेट साफ होने के साथ ही मुंह के छालों से भी राहत मिलती है। क्योंकि मुंह के छाले भी पेट की खराबी की वजह से होते हैं। 

Post a Comment

1 Comments

  1. जामुन खाने मैं बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. आपका बहुत धन्यवाद जामुन खाने के फायदे बताने के लिए..

    ReplyDelete