फेंगशुई विंड चाइम्स

    फेंगशुई लाफिंग बुद्धा ,फेंगशुई पौधा ये दोनों पोस्ट पिछले दिनों  आपने पढ़ा । आजकल फेंगशुई मानने वाले बहुत सारे लोग विंंड चाइम का उपयोग करते हैं।घर सजाने के लिए भी विंड चाइम्स का उपयोग होता है। फेंगशुई में घर सजाने से लेकर घर के दीवारों के रंग तक फेंगशुई बताता है। आइए आज विंड चाइम्स के बारे में कुछ खास बात जानते हैं।

   जैसा कि आप सब जानते होंगे कि विंड चाइम्स से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।इससे निकलने वाली ध्वनि हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर नकरात्मक उर्जा को दूर करती है। इसे लगाने से समृद्धि और सौभाग्य का उदय होता है।इसकी ध्वनि हमारे घर को पवित्र कर वातावरण को खुशनुमा माहौल बनाती है।

     विंड चाइम्स कई तरह के होते हैं। धातु, लकड़ी, मिट्टी के विंड चाइम्स होते हैं।इसको हमेशा सही दिशा में लगाना उचित होगा जो हमारे लिए लाभकारी हो..
फेंगशुई विंड चाइम्स


  • विंड चाइम्स हमेशा उत्तर या उत्तर-पशि्चम में धातु के विंड चाइम्स लटकाने चाहिए।पूर्व, दक्षिण और दक्षिण पूर्व में लकड़ी के विंड चाइम्स शुभ फल प्रदान करते हैं।
  • फेंगशुई के जानकार बताते हैं कि हमेशा 6,7,8,9 राॅड वाली विंड चाइम शुभ होते हैं। 7,8 राॅड वाली विंड चाइम लगाने से घर में सौभाग्य आता है।2,3 राॅड वाली विंड चाइम लगाने से घर के कलह नहीं होते हैं।
  • लिविंग रूम के दक्षिण-पश्‍चिम कोने में क्रिस्टल या सिरामिक से बनी 2 या 9 छड़ों वाली विंड चाइम लगाएं।इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।
  • बिमारी को दूर करने के लिए 5 छड़ों वाली विंड चाइम शुभ होते हैं।
  • विंड चाइम लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसके नीचे कोई नहीं बैठे ना ही उसके नीचे से कोई गुजरे।
  • इसे हमेशा घर के आंगन में या विंडो के बीच में टांगें कि‌ हवा‌ के साथ हिलती रहे और मधुर ध्वनि बजती रहे।
  • पति पत्नी में दूरियां कम होंगी अगर बेडरूम में 9 राॅड वाली विंड चाइम्स लगाते हैं।
  • विंड चाइम्स हमेशा मीठी आवाज वाली घर‌ लाएं ,कर्कश आवाज से कोई फायदा नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments