डेंगु के लक्षण और उपचार

बरसात के मौसम में डेंगू फीवर बहुत फ़ैल जाता है। डेंगू के लक्षण और उपचार क्या है जाने.. पहले जानते हैं डेंगू के कारण क्या-क्या है। 1-एडीज इजिप्टी नामक मच्छर काटने से डेंगू होता है। डेंगू का मच्छर सुबह को ज्यादा काटता है।2-यह मच्छर साफ पानी जैसे कुलर या टंकी के पानी में होता है।3-डेंगू एक वायरल इंफेक्शन है। यह वायरस चार तरह डेनवी1 डेनवी2 डेनवी3 डेनवी4 का होता है। मच्छर के काटने से यह खुन में आ जाता है। डेंगू में सबसे चिंताजनक बात होती है कि इसमें खुन का प्लेटलेट्स कम हो जाता है।जब शरीर में प्लेटलेट्स की गिनती 10000 से कम हो जाय तो खून चढ़ाने की नौबत आ जाती है। इसके लक्षण...1- सर्दी लग कर तेज बुखार आना। 2-सिरदर्द और आंखों में तेज दर्द 3-उल्टी होना और सांस लेने में दिक्कत होती है। 4-शरीर में सुजन होना और जोड़ व पेट में दर्द होता है। 5-त्वचा पर लाल निशान और मुंह नाक व मसुड़ो से खुन भी आता। 6-पेशाब लाल व पैखाना काला होता है।7-दौरे आना या बेहोशी आना, ये बीपी लो के कारण आते हैं। डेंगू का इलाज-1-डेंगू के रोगी को तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा मात्रा में करानी चाहिए। जैसे सूप, नींबू पानी और जूस आदि। 2-डेंगू वायरल इंफेक्शन है। इसमें ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌एंटीबायोटिक दवाएं नहीं देना चाहिए। 3-बुखार आने पर रोगी को पैरासिटामोल देना चाहिए।और सर पर ठंडे पानी की पट्टी रखनी चाहिए।4-डेंगू होने पर अस्‍पताल ही एकमात्र विकल्‍प नहीं होता, बल्कि गिलोय और पपीते के पत्‍ते से भी इसका उपचार हो सकता है।5-डेंगू के इलाज में बकरी का दूध बहुत उपयोगी है।

Post a Comment

0 Comments