नजर

आप सब कभी ना कभी, किसी के मुंह से सुना होगा कि नजर लग गई जिस कारण ऐसा हुआ। नजर लगना एक दोष है जिससे आदमी की शारीरिक, मानसिक ,आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती है। नजर खाली आदमी को‌ नहीं लगता है-- पालतु जानवरों को..घर, दुकान, ऑफिस किसी को भी लग जाता है। यहां तक कि एक मां की नजर भी बच्चों को लग जाती है। नजर लगती क्य़ो है:- हम सभी में कुछ ना कुछ शक्ति होती है जो कभी कभी किसी एक पल के लिए जग जाती है, वहीं एक पल में बोला गया बात या देखा गया नजर लग जाती है। एक नकरात्मक ऊर्जा कह सकते हैं। नजर चाह कर या बिना चाहे भी लग जाती है। जैसे एक आदमी का‌ काम बहुत अच्छा जा रहा है। कोई आके अपनी बूरी नजर उसके काम पर दे दिया उसका काम कुछ ही दिनों में मंदा होने लगता है। कुछ ना कुछ उसको जरुर हो जाता है नजर उतारने का तरीका:- 1- यदि आपको पता है कि किस आदमी का नजर लगा है तो उस व्यक्ति को बुला कर उसके सर पर हाथ फिरवा दिजिए,नजर उतर जायेगी। 2- रविवार के दिन जिसे नजर लगी हो एक कटोरी में दूध रखकर तीन बार उसके सर कर फिरा कर किसी काले कुत्ते को दूध पिला दे ं। 3- सात राई के दाने,सात डली‌ नमक की और सात लाल मिर्च लेकर बाये हाथ से सात बार फेर कर आग में झोंक दें।इस विधि में कोई टोके न ध्यान रखें। 4- चाकू से एक आकृति बनाये और नजर लगे हुए आदमी पर से 8 बार वार के आकृति को चाकू से काटें। 5-दुकान या ऑफिस में नजर लगी हो तो रविवार या मंगलवार को नींबू मिर्च का टोटका करें।एक धागा में 7 मिर्च और बीच में नींबू देकर दुकान के सामने गेट पर लटका दें। किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

Post a Comment

0 Comments