दांत दर्द के कारण और घरेलू उपाय

         ठंड के समय दांतों की समस्या बढ़ जाती है। जैसे ही पानी मुंह के अंदर जाता है दांतों में एक सनसनाहट सी होती है। लगता है कि दांत गलने लगे। ठंड में पानी अत्यधिक ठंडा के कारण ऐसा होता या फिर कभी आइसक्रीम खाते हैं तो दांतों में तेज झनझनाहट होती है। हम इस पोस्ट में यही बताएंगे कि दांतों की हर समस्या का इलाज।

      दांत दर्द जो ना सोने देता ना कुछ खाने देता है। दांत दर्द शुरू हो जाए किसी को तो जीना मुहाल कर देता। कभी दांत में सड़न हो, या खाना खाते समय अनाज का कोई टुकड़ा चला जाए दांत में तो बहुत दर्द करता है तो दर्द ‌‌‌होने लगता है। दांत दर्द के बहुत कारण हो सकते हैं आइए विस्तार से जानें....

        दांत के तेज झनझनाहट के कारण.......

    दांत के ऊपर के हिस्से को क्राउन कहते हैं और जो मसुढ़े के अंदर रहते उस भाग को रुट कहते हैं। दांत के ऊपर एक पतली परत की कोटिंग रहती है जिसे इनेमल कहते हैं। जो किसी कारण परत अगर उतर जाते हैं तो दांतों में झनझनाहट होती है। और भी बहुत कारण है ये इनेमल उतरने के---

     * तेज या खुब रगड़ कर ब्रश करना 

     * दांत का किटकिटाना या रगड़ना

    * अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन। जैसे कोल्डड्रिंक पीना, एसीडिक खाना खाने से भी ये इनेमल उतर जाते।

   * ज्यादा मीठा खाने से भी दांत के इनेमल खत्म होते हैं।

    * पायरिया के कारण दांत खराब होना ‌‌‌भी एक कारण है।

     दांत के झनझनाहट कम करने के उपाय....

   * सरसों तेल में सेंधा नमक मिलाकर रोज हल्के हाथों से दांतों की मालिश करें। झनझनाहट कम होगा।

    * कच्चा प्याज दांत के तले दबा कर रखें। 10 मिनट बाद फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

     * कच्चा काला तिल चबाने से दांतों की झनझनाहट खत्म होने में फायदा पहुंचाता है।

    * दांतों में रोज दही घिसने से भी इनेमल बना रहता है।

    * दो लहसुन की कली को चुरकर उसका‌ पेस्ट बना दांतों पर लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद नमक पानी से कुल्ला करें।

    * बहुत तेज झनझनाहट हो तो दांतों को डाॅ से दिखा लें। रूट कैनाल करवा लें। ज्यादा अच्छा रहेगा।

    आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया तो सब्सक्राइब करें कमेंट करें। इस पोस्ट में हम आपको दांतों की झनझनाहट के बारे में बताएं। दांत दर्द अगले पोस्ट में....

Post a Comment

0 Comments