ठंड में खाएं ये साग कई बिमारियों से बचाता है

     ठंड के मौसम में बाजार में हरी साग सब्जियां की बहुत सारी वैराइटी आ जाती है। पालक, बथुआ, मेथी, चना, लाल साग आदि ये सब हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। इनके सेवन से हमारा शरीर बहुत सी बिमारियों से बचा रहता है। बहुत लोगों का साग पसंद नहीं आता कि इसलिए आज हम इस पोस्ट में कुछ स्पेशल तरीके से साग बनाना सीखेंगे और साग हमारे लिए कितना फायदेमंद है ये भी जानेंगे।

       ठंड में खाएं ये साग कई बिमारियों से बचाता है.....


fanideaz Men's Solid Bomber Jacket

       पालक ठंड में आपको बहुत फायदेमंद होगा, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन ई, आयरन सहित और बहुत सारे मिनरल्स होते हैं। पालक आपको वजन कम करने में, गठिया में, गर्भावस्था में, कैंसर रोकथाम, अल्सर से बचाने में, बच्चों का दिमाग और आंख में, हड्डियों में, कब्ज दूर करने में, लिवर के लिए, खून की कमी हो तो और भी बहुत सारी बिमारियों में फायदेमंद होता है।

    किचन प्रोडेक्ट के लिए https://amzn.to/3gy5HCl

       पालक साग आप बहुत सारे तरीके से खा सकते हैं।‌पालक पुरी, दाल पालक, पालक पनीर, पालक रायता, पालक पकौड़े, पालक‌ भाजी,और भी तरीके हैं जैसे पालक का पानी, सूप ये सब में से किसी रूप में सेवन करें फायदा होगा। ठंड में अक्सर गठिया वाले परेशान रहते हैं उनके लिए आवश्यक है।

    
      बथुआ साग में आयरन की मात्रा बहुत अधिक रहती है। यह खून की कमी दूर करता है। ठंड के समय हमारी त्वचा रूखी सूखी रहती, खाज खुजली भी हो जाती, फोड़ा फूंसी‌ ये सब में फायदेमंद होता है। वैसे चर्म रोग, कुष्ट रोग और सफेद दाग में भी फायदा पहुंचाता है।
  

         बथुआ ल्युकोरिया, मुत्र रोग, पेट में कीड़े होने पर, दस्त होने पर फायदेमंद है। बथुआ, चना साग मिला कर मस्त सब्जी बनती है। बथुआ में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, सी, बी6 , पाया जाता है। यह लो कैलोरी फूड है, इसमें अमीनो एसिड की मौजूदगी होता जो कोशिकाओं की मरम्मत कार्य करता है। 


       चना साग जो प्रोटीन का खान है। यह कब्ज, डायबिटीज, त्वचा और बालों में, बीपी, पीलिया आदि रोगों में फायदेमंद है। चना साग में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सब पाया जाता हैं।

Post a Comment

0 Comments